भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने जताया शोक
भोपाल, 15/07/2025। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने विश्व के सबसे उम्र दराज़ धावक श्री फ़ौजा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि श्री फौजा सिंह अपने जीवन के सौ वर्ष पूरे करने के बावजूद एक एथलीट के तौर पर वे भारत सहित दुनिया भर के युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत थे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
(आशीष उषा अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी
