भजन गायक की नर्मदा में डूबकर मौत

0
Spread the love

नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक में रामघाट पर गुरुवार को भजन गायक राज भदौरिया (22) की डूबने से मौत हो गई। घटना शाम करीब 5.30 की है। राज का पैर नहाते समय नदी में बने फव्वारे की रेलिंग में फंस गया था। गुरु पूर्णिमा होने के कारण घाट पर हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।

पुलिस के मुताबिक, राज अपने बड़े भाई अर्जुन भदौरिया और जीजा के साथ स्नान करने आए थे। राज और अर्जुन नदी के बीच बने फव्वारे तक पहुंच गए। पैर फंसने के बाद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। वाटर बोट की मदद से रेस्क्यू किया गया।

स्थानीय निवासी कृष्णा पाल चौहान ने राज को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

राज का नदी के बीच बने फव्वारे की रेलिंग में पैर फंस गया था।
राज का नदी के बीच बने फव्वारे की रेलिंग में पैर फंस गया था।

अमरकंटक के एक आश्रम के शिष्य थे राज राज भदौरिया भिंड के बालनपुर के रहने वाले थे। वे अमरकंटक स्थित एक आश्रम के शिष्य थे। वह एक उभरते हुए भजन गायक थे। आश्रम में रहकर अध्ययन कर रहे थे। उनका व्यवहार विनम्र और अध्यात्म के प्रति समर्पित था।

गुरु पूर्णिमा के मौके पर अमरकंटक में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इस हादसे के बाद हर कोई दुखी नजर आया।
गुरु पूर्णिमा के मौके पर अमरकंटक में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इस हादसे के बाद हर कोई दुखी नजर आया।

अकेले है चले आओ… एक दिन पहले अपलोड की रील राज सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते थे। नर्मदा नदी के जिस रामघाट पर डूबकर राज की मौत हो गई। उसी रामघाट पर बैठकर बनाई एक रील राज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दिन पहले अपलोड की थी। इस रील में वे ‘अकेले हैं चले आओ, जहां हो तुम’ गाना गा रहे हैं। उनके साथ ढोलक पर संगत दे रहे हैं।

राज भजन गायक थे। वे गाने भी गाते थे और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते थे। एक दिन पहले ही उन्होंने रामघाट पर बनाई एक रील पोस्ट की थी।
राज भजन गायक थे। वे गाने भी गाते थे और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते थे। एक दिन पहले ही उन्होंने रामघाट पर बनाई एक रील पोस्ट की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481