भदभदा बस्ती को उखाड़ने को लेकर जनसुनवाई में जनता मिली

0
image
Spread the love

आज भोपाल कलेक्टोरेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान 100 साल पुरानी भदभदा बस्ती को जबरन उजाड़े जाने और पीड़ितों को आजतक मकान नहीं दिये जाने, 12 नंबर स्टॉप से जवाहर चौक स्थानांतरित किए गए लोगों को मकान न दिये जाने, और मानस भवन के पीछे निवासरत आदिवासी झुग्गीवासियों को हटाए जाने जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराया गया।

दीपक नगर और मोती नगर क्षेत्रों में भी नगर प्रशासन द्वारा बारिश के मौसम में की जा रही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाइयों ने आम गरीबों के जीवन को संकट में डाल दिया है। मोती नगर में न सिर्फ दुकानों को तोड़ा गया, बल्कि अब उनके मकानों को भी निशाना बनाया जा रहा है।

इस अन्याय के विरोध में आज भोपाल कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि:

बरसात के मौसम में इस प्रकार की अमानवीय कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए।

विस्थापित झुग्गीवासियों को स्थायी मकान उपलब्ध कराए जाएं।

गरीबों की आजीविका को सुरक्षित रखा जाए।

इस अवसर पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष एडवोकेट साबिस्ता जकी, कांग्रेस झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री निकेश चौहान, तथा बड़ी संख्या में पीड़ित झुग्गीवासी उपस्थित रहे। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह गरीबों को सुरक्षा दे, न कि उनकी छत और रोज़गार छीन ले।

झुग्गीवासियोंकेसाथन्याय #कांग्रेसआपकेसाथ #मानवतासबसेपहले #भोपालकी_आवाज़

Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Vadra K.C. Venugopal Digvijaya Singh Kamal Nath Harish Chaudhary Jitu Patwari Umang Singhar Dr Mohan Yadav Indian National Congress – Madhya Pradesh Collector Bhopal Indian National Congress Bhopal Commissioner

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481