राहुल गांधी की मंशानुसार कार्यकर्ताओं की पसंद का बनेगा खरगोन जिले का कांग्रेस अध्यक्ष

राहुल गांधी की मंशानुसार कार्यकर्ताओं की पसंद का बनेगा खरगोन जिले का कांग्रेस अध्यक्ष
केन्द्रीय पर्यवेक्षक अभिषेक दत्त ने बोरावां में की कार्यकर्ताओं से रायशुमारी
अरूण यादव , सज्जन सिंह वर्मा, सचिन यादव और केदार सिंह डाबर ने किया
संगठन सृजन अभियान का स्वागत
खरगोन/17 जून 2025/, कांग्रेस पार्टी के खरगोन जिला अध्यक्ष पद के चयन के लिए केन्द्रीय पर्यवेक्षक अभिषेक दत्त ने आज मंगलवार को विधानसभा कसरावद के कार्यकर्ताओं से बोरावां में रायशुमारी की । कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत श्री दत्त खरगोन जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जाकर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर रहे हैं । श्री दत्त सहित मप्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरूण यादव, प्रदेश कांग्रेस पर्यवेक्षक सज्जन सिंह वर्मा, कसरावद के विधायक सचिन यादव, भगवानपुरा विधायक केदार सिंह डाबर और अन्य वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी की मंशा अनुसार कांग्रेस पार्टी का जिला अध्यक्ष अब कार्यकर्ताओं की पसंद का बनेगा । जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक ने संगठन सृजन अभियान की जानकारी देकर कहा कि कार्यकर्ता श्री दत्त से चर्चा कर अपने चुनाव प्रेषित करें ।
नया अध्यक्ष कार्यकर्ताओं की आवाज को करेगा बुलंद
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केन्द्रीय पर्यवेक्षक अभिषेक दत्त ने कहा कि म.प्र. के कार्यकर्ता उर्जावान होकर भाजपा की सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ वर्षों से सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं । कार्यकर्ताओं की पसंद से बनने वाले अध्यक्ष की संगठन में महत्वपूर्ण और मजबूत भूमिका होगी । जिले में कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद मैं अपनी पूरी निष्पक्ष रिपोर्ट केन्द्रीय नेतृत्व को सौंपूंगा । नए अध्यक्ष का चयन पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी होगा । नया अध्यक्ष कार्यकर्ताओं की आवाज को बुलंद करेगा ।
सुभाष यादव की विरासत को आगे बढ़ाकर अरूण यादव ने कांग्रेस को किया मजबूत
इस अवसर पर मप्र कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि खरगोन जिले की पहचान सुभाष यादव से है । उन्होनें राजनीति में उर्जावान कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करके संगठन को मजबूत बनाया । अरूण यादव ने उनकी विरासत को आगे बढ़ाते हुए मप्र में कांग्रेस को मजबूत किया । उन्होनें अध्यक्ष रहते हुए मप्र में सर्वाधिक भ्रमण किया । श्री वर्मा ने कहा कि केन्द्रीय पर्यवेक्षक के साथ मैं भी भ्रमण कर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहा हूॅ । राहुल गांधी की दूरदर्षिता से पहली बार देश में एकमात्र कांग्रेस पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं की पसंद से संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा ।
वर्षों से भाजपा की सरकार से संघर्ष कर रहे कार्यकर्ताओं को अरूण यादव ने किया सैल्यूट
पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव ने कहा कि निमाड़ अंचल सहित प्रदेश का कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती के साथ खड़ा होकर विगत कई वर्षों से भाजपा की सरकार से लोहा ले रहा है । हमारा कार्यकर्ता आज भी कांग्रेस का झण्डा बुलंद करते हुए संघर्ष कर रहा है । मैं सभी कार्यकर्ताओं को सैल्यूट करता हूॅ । उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की मंशानुसार संगठन सृजन कार्यक्रम की शुरूआत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की है । अब मप्र सहित समूचे देश में कार्यकर्ताओं की पसंद से पार्टी के जिलाध्यक्ष का चयन हो रहा है । इसके लिए प्रत्येक जिले में केन्द्रीय और प्रादेषिक पर्यवेक्षक जाकर कार्यकर्ताओं से वन टू वन रायशुमारी कर रहे हैं । इसके बाद पार्टी द्वारा सुनिश्चित की गई प्रक्रिया के तहत जिलाध्यक्ष का नाम घोषित होगा ।
संगठन सृजन अभियान से खड़ा होगा नया नेतृत्व
कसरावद के विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव ने संगठन सृजन अभियान को लेकर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की पसंद से चयनित जिलाध्यक्ष मजबूत और उर्जावान होगा । संगठन सृजन अभियान से देश प्रदेश में पार्टी के अंदर और बाहर नया नेतृत्व भी खड़ा होगा । नया अध्यक्ष पार्टी को मजबूती तो देगा ही बल्कि विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को विजयी बनाने में सहायक होगा । भगवानपुरा विधायक केदार सिंह डाबर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब आम कार्यकर्ता भी पार्टी का जिलाध्यक्ष बन सकेगा । नया जिलाध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच का ही मैदानी कार्यकर्ता होगा । जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक , कसरावद ब्लाॅक कांगे्रस अध्यक्ष परसराम यादव, नगर पंचायत कसरावद के अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह यादव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस अभियान का स्वागत किया । इस अवसर पर पूर्व विधायक परसराम डंडीर, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सिलदार पटेल, वरिष्ठ कांग्रे्रस नेता मिर्जा हबीब बेग, अनिल पटेल, सुनील खाण्डे, डीके जोशी , अशोक जैन, ठाकुर देव नारायण सिंह, सुरेश चन्देल, निर्मल जैन आदि भी उपस्थित थे ।
जनसंपर्क अधिकारी
माननीय श्री सचिन यादव जी
