हमें इस बार भोपाल का इतिहास बदलना है, जनता का प्यार हमें मिलेगा: जीतू पटवारी

0
Spread the love

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ
हमें इस बार भोपाल का इतिहास बदलना है, जनता का प्यार हमें मिलेगा: जीतू पटवारी
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज प्लेटिनम प्लाजा में भोपाल लोकसभा के दक्षिण पश्चिम विधानसभा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जनता बीजेपी के कुशासन से ऊब गई है। उनकी गारंटी खोखली निकली हैं। कांग्रेस ने जो कहा वही किया। इसलिए इस बार भोपाल में भी हमें मतदाता ओए प्यार मिलेगा और यहां अरुण श्रीवास्तव की विजय के साथ इतिहास बदलेगा।
कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, दीपचंद यादव, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल , जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, भोपाल लोकसभा के प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव, संजीव सक्सेना, आभा सिंह, गुड्डू चौहान, मोनू सक्सेना, संतोष परिहार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पटवारी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर अपनी उपस्थित दर्ज कराएं। उन्हें विश्वास दिलाएं कि कांग्रेस ही उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। भोपाल में तो पिछले कई सालों से लोकसभा में सही।प्रतिनिधित्व ही नहीं मिला हो। इस बार कांग्रेस को चुनें और भोपाल में नई क्रांति लाएं। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, अरुण श्रीवास्तव, प्रवीण सक्सेना में भी संबोधित किया।
कांग्रेस ही आदिवासी समाज की हितैषी : श्रीवास्तव
भोपाल लोकसभा प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने पीसीसी में आदिवासी संगठनों की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सही मायनों में आदिवासी समाज की हितैषी है। बीजेपी ने उसका शोषण किया है, वोट के लिए इस्तेमाल किया है। इस बार मौका है, भोपाल में सारे समाज। मिलकर कांग्रेस को जिताएं।

महिला कांग्रेस की बैठक संपन्न
भोपाल लोकसभा चुनाव के।सिलसिले में महिला कांग्रेस की एक बैठक हलवा हलवी भवन में आयोजित की गई। इसमें प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कसाना एवं अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। यहां महिला कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे घर घर जाकर भाजपा के महिला विरोधी चेहरे को उजागर करें। उनकी सरकार ने घर के बजट को बिगाड़ दिया है, बेरोजगारी बढ़ी है। ऐसे मुद्दों को लेकर हम मतदाता के बीच जाएं और कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481