*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल, देवास-शाजापुर, राजगढ़ लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं को किया संबोधित*

0
Spread the love

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल, देवास-शाजापुर, राजगढ़ लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं को किया संबोधित*
——————–
*-यह चुनाव देश में सुशासन और अत्याचारों के अंत का है*
*- कांग्रेस ने भगवान श्रीराम का निमंत्रण ठुकराया, अब देश कांग्रेस को ठुकराएगा*
*- कांग्रेस ने पहले देश का बंटवारा करवाया, अब श्रीराम मंदिर में अड़ंगा लगाकर महापाप किया है*
*- कांग्रेस के मिस्टर बंटाढार तो आतंकवादियों को भी ’जी’ कहकर संबोधित करते हैं*
*- जो आतंकवादियों को सम्मान दे वह देशभक्त नहीं हो सकता*
*- अब समय आ गया है कांग्रेस को घर भेजने का, इसलिए इस बार सबका वोट भाजपा में पड़े*
*- देश का मान-सम्मान दिलाने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया*
*- प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने लिए तो मकान नहीं बनाया, लेकिन देश के करोड़ों लोगों को आशियाने दिए*
*- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव*

बैतूल, देवास, राजगढ़, 28/04/2024। । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्री दुर्गादास उइके के समर्थन में घोड़ाडोंगरी विधानसभा के मलाजपुर, देवास-शाजापुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्री महेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थन में कालापीपल विधानसभा के पोलायकला एवं राजगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्री रोडमल नागर के समर्थन में सुसनेर विधानसभा के सुसनेर में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार का चुनाव देश में सुशासन, उन्नति, प्रगति लाने के साथ ही देश से अत्याचार, आतंकवाद, नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने का चुनाव है। यह चुनाव मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण को मुस्कान देने का चुनाव है। कांग्रेस पार्टी ने तो भगवान श्रीराम के आमंत्रण को भी ठुकरा दिया था और अब देश की जनता कांग्रेस को ही ठुकरा देगी। कांग्रेस के मिस्टर बंटाढार तो आतंकवादियों को भी जी कहकर संबोधित करते हैं। ये देशभक्त तो नहीं हो सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शाजापुर जिले के ग्राम पोलायकला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्रद्धेय स्व. शालिगराम तोमर जी के निवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की ओर भोजन किया। मुख्यमंत्री ने नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी देवी के दर्शन व पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना भी की।

*कांग्रेस ने किए कई पाप, अब अंत करने का समय है*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जिस तरह से शिशुपाल की 100 गलतियों के बाद भगवान श्रीकृष्ण ने सुदर्शन चक्र से उसका अंत किया था। उसी प्रकार अब देश से कांग्रेस पार्टी के अंत करने का भी समय आ गया है। कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी से लेकर अब तक कई महापाप किए हैं। सबसे पहले तो कांग्रेस ने देश का बंटवारा करने का कलंक अपने माथे पर लिया था। उसके बाद देश के आदिवासियों, दलितों, गरीबों के साथ कई अत्याचार करने का महापाप भी कांग्रेस ने किया था। आजादी के बाद से अब तक कांग्रेस पार्टी ने वर्षों देश की सत्ता पर राज किया, लेकिन वे भगवान श्रीराम को गर्भगृह में विराजमान नहीं करवा पाए। इसके बाद जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भगवान श्रीराम को गर्भगृह में विराजमान करवाया तो कांग्रेस ने उनका यह आमंत्रण भी ठुकरा दिया। कांग्रेस के भी पापों का घड़ा भरा गया है और अब समय आ गया है कि कांग्रेस पार्टी का देश से पूरी तरह सफाया हो।

*कांग्रेस श्रीराम का अस्तित्व पूछ रही है*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भगवान श्रीराम के अस्तित्व का पूछ रही है। देश के बच्चे-बच्चे को पता है कि भगवान श्रीराम का जन्म कहां हुआ था, लेकिन कांग्रेस के लोगों को यह नहीं पता है कि भगवान श्रीराम का जन्म कहां हुआ था। वे उनका अस्तित्व पूछ रहे हैं। अयोध्या के श्रीराम मंदिर के मामले में जब सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आया तो देश के क्या हिन्दू, क्या मुसलमान सभी ने उसे स्वीकार किया, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने सबसे ज्यादा अड़ंगे लगाए। उनके मिस्टर बंटाढार ने तो कई उलटी-सीधी बयानबाजी की। वे तो आतंकवादियों को भी ’जी’ कहकर संबोधित करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जो प्रधानमंत्री कैबिनेट में फैसला कर दे और उनके सुपर सीएम की भी उस पर मोहर लग जाए, लेकिन उनके मिस्टर पप्पू उसके बाद भी उस फैसले को फाड़ दे। यह लोकतंत्र का अपमान है।

*इस बार का वोट श्रीकृष्ण के लिए पड़ना चाहिए*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 2014 में पहली बार देशवासियों का वोट मोदी जी को मिला तो देश से आतंकवाद खत्म हो गया। इसके बाद वर्ष 2019 में दोबारा वोट दिया तो भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई और अब वे अपने गर्भगृह में मुस्कुरा रहे हैं। इस बार का वोट मथुरा को जाना चाहिए। अब भगवान श्रीकृष्ण भी मुस्कुराने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार को 100 दिन का समय मिला और इन 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। एक तरफ जहां भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा हो गई है तो वहीं अब आने वाले समय में मध्यप्रदेश की धरती पर जहां-जहां भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण के चरण पड़े, उन प्रत्येक स्थानों को तीर्थ स्थल बनाएंगे।

*विकास के कार्यों में नहीं रखी कोई कमी*
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि एक बनो, श्रेष्ठ बनो, आगे बढ़ो, सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास… ये प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के मूल मंत्र हैं। इसी मूलमंत्र को लेकर वे देश की सेवा कर रहे हैं। ये बीजेपी के प्रति सबका अटूट प्रेम है, जो बार-बार यहां खिंचकर लाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने विकास के कार्यों में कोई कमी नहीं रखी। बैतूल लोकसभा क्षेत्र में भी जमकर विकास हुआ है। अब बैतूल नगर में फोरलेन नागपुर से आ रहा है और भोपाल तक जा रहा है। किसानों के खेतों एवं पीने के लिए घर-घर तक पानी पहुंचाने के लिए 66 सिंचाई परियोजना 2,443 करोड़ की लागत से बैतूल लोकसभा क्षेत्र के अंदर बनेगी। बैतूल लोकसभा में 1 लाख 11 हजार पक्के मकान बनाए गए हैं। आदिवासी, गरीबों और किसानों की जिंदगी बदलने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। देवास लोकसभा क्षेत्र में भी विकास की गंगा बहाई गई। 450 करोड़ रूपए की लागत से उज्जैन झालावाड़ सड़क का चौड़ीकरण हुआ। देवास लोकसभा में 68 हजार 614 करोड़ की लागत से 500 सड़कों का निर्माण हुआ। 5 हजार 353 करोड़ रुपए की लागत से 24 पुल बने। उज्जैन, देवास, भोपाल, इंदौर मार्ग पर 164 करोड़ रुपए की लागत से बाईपास बनाया गया। 5 हजार करोड़ से दोबारा नए निर्माण के प्रस्ताव लिए गए। बिजली के लिए 365 पवन चक्की से 456 मेगावाट की बिजली उत्पन्न हो रही है। देवास में 6300 करोड़ रुपए की लागत से सिंचाई परियोजना के माध्यम से 1 लाख हेक्टेयर से ज्यादा के जमीन के सिंचाई का रकबा बढ़ेगा। कुंडलिया परियोजना में 4600 करोड़ रुपए की लागत से किसानों के खेतों में सिंचाई का पानी आएगा। 175 करोड़ की लागत से 10 सीएम राईज स्कूल दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इससे पहले 2003 से 2013 तक 10 साल कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन उन्होंने अच्छे कामों में अड़ंगे लगाए। स्व. श्री अटलबिहारी वाजपेयी जी के समय में जो काम शुरू हुए थे उन कामों को भी कांग्रेस ने वहीं रोक दिया था। प्रधानमंत्री सड़क योजना स्व. अटलजी की सरकार में शुरू हुई थी, लेकिन कांग्रेस ने इस योजना को भी नहीं चलाया।

*सनातन धर्म की पताका दुनिया में फहराना है*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत के सनातन धर्म और हमारी संस्कृति की पताका दुनिया में फहराना है। इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी लगातार जुटे हुए हैं। अब वह समय आ गया है, जबकि सनातन धर्म का डंका पूरी दुनिया में बजने वाला है। कोविड के कठिन काल में जिंदगी के लाले पड़े थे, दुनिया में हाहाकार मचा था। इसके बाद भी अगर आज हम बचे हैं, तो इसका श्रेय प्रधानमंत्री श्री मोदी को जाता है, जिन्होंने देश में ही कोविड के टीके बनवाकर देशवासियों की जान बचाई। उस कठिन काल में भी एक घर को निःशुल्क राशन दिया।

*ये रहे उपस्थित*
बैतूल लोकसभा क्षेत्र के घोड़ाडोंगरी में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, श्री हेमंत खंडेलवाल, श्री भरत सिंह राजपूत, श्री अलकेश आर्य, श्री आदित्य बबला शुक्ला, श्रीमती गंगा उइके, डॉ योगेश पंडागरे, श्री चंद्रशेखर देशमुख, श्री महेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
देवास-शाजापुर के कालापीपल में श्री माखन सिंह चौहान, श्री जगदीश अग्रवाल, श्री बहादुर सिंह मुकाती, श्री अशोक नायक, श्री हेमराज सिंह सिसौदिया, श्री गोपाल इंजीनियर, श्री घनश्याम चंद्रवंशी, श्री दिनेश शर्मा, श्री जसवंत सिंह मेवाड़ा, श्रीमती उषा पालीवाल, श्री कैलाश मंडलोई, श्री जीवन सिंह मंडलोई, श्री भंवर सिंह पंवार, श्री कृपाल सिंह मेवाड़ा, श्री अशोकजी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
राजगढ़ लोकसभा सीट के सुसनेर में श्री सोनू गहलोत, श्री चिंतामण राठौर, श्री ज्ञानसिंह गुर्जर, श्री दीपेंद्र सिंह चौहान, श्री निर्मल जैन, श्री मनोहर हाड़ा, श्री सुशील चंदेल, श्री दिनेश भार्गव, श्री उत्तम सिंह, श्री मुरली पाटीदार, श्री प्रेम मस्ताना, श्री भैरव सिंह चौहान, श्री करण सिंह यादव, श्री नरेंद्र पाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

*मुख्यमंत्री पहुंचे स्व. शालिगराम तोमर के निवास*
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शाजापुर जिले के ग्राम पोलायकला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्रद्धेय स्व. शालिगराम तोमर जी के निवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की ओर भोजन किया।
*मुख्यमंत्री ने नलखेड़ा में किए मॉ बगलामुखी देवी के दर्शन*
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी देवी के दर्शन व पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना भी की।
*आदिवासियों ने भेंट की बेलगाड़ी*
घोड़ाडोंगरी में आयोजित जनसभा के दौरान क्षेत्र के आदिवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बैलगाड़ी की प्रतिकृति भेंट की।

*(आशीष उषा अग्रवाल)*
प्रदेश मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481