अहमदाबाद क्रैश- इंदौर की हरप्रीत, ग्वालियर के आर्यन की मौत

0
Spread the love

अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया प्लेन क्रैश में इंदौर की हरप्रीत कौर होरा की भी जान चली गई। वह पति से मिलने लंदन जा रही थी। वहीं, बीजे मेडिकल कॉलेज के जिन स्टूडेंट्स की मौत हुई है, उनमें ग्वालियर का आर्यन राजपूत भी था। आर्यन के परिवार को उसकी मौत की जानकारी नहीं है, सिर्फ पिता को पता है।

गुरुवार को हुए इस हादसे में अब तक 265 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से 241 मृतक विमान में सवार पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स थे। 5 मृतक उस मेडिकल हॉस्टल के हैं, जहां प्लेन क्रैश हुआ था।

विमान जिस बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा, वहां 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। हालांकि, अभी यह क्लियर नहीं हुआ है कि हॉस्टल में कितनी मौतें हुई हैं। 4 MBBS छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी के मारे जाने की खबर आ रही है।

16 जून को पति का जन्मदिन मनाने के लिए जा रही थी इंदौर में राजमोहल्ला की रहने वाली हरप्रीत (30) मायके अहमदाबाद से लंदन जा रही थीं। उनका सीट नंबर 22 ई था। होरा परिवार की बहू हरप्रीत, अपने पति रॉबी होरा से मिलने लंदन जा रही थीं। रॉबी के चाचा राजेंद्र सिंह होरा ने बताया- रॉबी लंदन से आज इंदौर पहुंच रहे हैं और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आज शाम अहमदाबाद जाएंगे।

हरप्रीत का मायका अहमदाबाद में है। वह लंदन जाने से पहले यहां अपने पिता से मिलने आई थीं। पहले उनका टिकट 19 जून के लिए बुक था, लेकिन 16 जून को पति का जन्मदिन होने की वजह से उन्होंने आखिरी समय में गुरुवार की फ्लाइट ली, जो हादसे का शिकार हो गई।

पैसेंजर की लिस्ट में 65वें नंबर पर हरप्रीत का नाम है।
पैसेंजर की लिस्ट में 65वें नंबर पर हरप्रीत का नाम है।

बेंगलुरु की आईटी कंपनी में काम करती थी रॉबी होरा के जीजा मनप्रीत छाबड़ा ने कहा, ‘हरप्रीत दिसंबर में आखिरी बार इंदौर आई थी। वह बेंगलुरु की एक आईटी कंपनी में जॉब करती थी जबकि रॉबी लंदन की आईटी कंपनी में क्लाउड आर्किटेक्ट हैं। ‘

ससुर हरजीत ने बताया कि फैमिली के वॉट्सएप ग्रुप पर परिवार वालों ने हरप्रीत को सफर के लिए शुभकामनाएं दी थीं। वह हमारे परिवार की छोटी बहू थी। शादी 2020 में हुई थी। बच्चे नहीं हैं। वह सवा साल तक अपने पति के साथ लंदन में रही, फिर जॉब के लिए इंडिया वापस आ गई। बेंगलुरु से लंदन जाने के लिए उसने अहमदाबाद का रास्ता चुना ताकि वह जाते-जाते अपने माता-पिता से मिल सके। उसकी एक बहन भी है, जो नौकरी करती है।

हरप्रीत बेंगलुरु में रहती थी। पति रॉबी लंदन में नौकरी करते हैं।
हरप्रीत बेंगलुरु में रहती थी। पति रॉबी लंदन में नौकरी करते हैं।

31 मई को आखिरी बार घर आया था आर्यन प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाला आर्यन राजपूत एक साल पहले ही MBBS के लिए अहमदाबाद गया था। अभी वह सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। 31 मई को वह गांव में आखिर बार एक शादी में शामिल होने आया था और 2 दिन बाद लौट गया। आर्यन घर में सबसे छोटा था। उसकी एक बड़ी बहन निकिता और भाई आदित्य है। पिता रामहेत किसान है। मां का नाम रानी है।

आर्यन के दोस्त से मिली हादसे की जानकारी ग्रामीण पंकज सिंह किरार ने बताया, आर्यन कैंटीन में लंच करने गया था, तभी प्लेन आकर हॉस्टल पर क्रैश हो गया। आर्यन बहुत ही टैलेंटेड छात्र था। गांव के लोग अभी भी इस हादसे पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। यह खबर पूरे गांव और प्रदेश के लिए बेहद दुखद है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। आर्यन के परिवार को इसकी जानकारी नहीं दी गई है। सिर्फ पिता को इसकी सूचना है, जो कि गांव के 8-10 लोगों के साथ शव को लेने पहुंचे हैं, जो आज रात करीब 9-10 बजे गांव लौटेंगे।

सिर्फ एक पैसेंजर की बच पाई जान एअर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171 ने गुरुवार दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। दो मिनट बाद ही फ्लाइट क्रैश हो गई।

इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं, जबकि सिर्फ एक यात्री की जान बची है।

अहमदाबाद एयरपोर्ट का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें टेकऑफ के 49वें सेकेंड में प्लेन क्रैश होता दिखा।
अहमदाबाद एयरपोर्ट का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें टेकऑफ के 49वें सेकेंड में प्लेन क्रैश होता दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481