MP में बीजेपी-कांग्रेस ने आज के कार्यक्रम भी कैंसिल किए

0
Spread the love

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद मप्र में आज भी बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपने सभी संगठनात्मक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। CM डॉ मोहन यादव ने आज इंदौर और जबलपुर में होने वाले कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है।

सीएम आज मुख्यमंत्री निवास स्थित कार्यालय “समत्व” में सिर्फ दो विभागों विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और मेट्रो प्रोजेक्ट की बैठकें लेंगे। गुरुवार को इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद बीजेपी और कांग्रेस ने कार्यक्रम रद्द कर दिए थे।

सीएम ने इंदौर-जबलपुर के दौरे स्थगित किए सीएम ने X पर लिखा- अहमदाबाद विमान दुर्घटना में हुई यात्रियों की मृत्यु से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। 13 जून को जबलपुर और इंदौर में आयोजित कार्यक्रम स्थगित कर रहा हूं। दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

बरगी से सीएम लाडली बहना की किश्त ट्रांसफर करने वाले थे सीएम डॉ मोहन यादव आज जबलपुर जिले के बरगी से लाडली बहना योजना के साथ ही सीएम संबल योजना की राशि भी खातों में भेजने वाले थे। सीएम मोहन यादव संबल योजना के तहत अनुग्रह सहायता के 6821 प्रकरणों में 150 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करने वाले थे।

कई जिलों में संकल्प से सिद्धि के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस और कुछ जिलों में प्रोफेशनल्स मीट होना थी। ये कार्यक्रम भी स्थगित किए गए हैं।

कांग्रेस ने कैंसिल किए कार्यक्रम कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने X पर लिखा- अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना पूरे देश के लिए दुखद है। AICC के निर्देश पर दिनांक 13 जून को मध्यप्रदेश में चल रहे संगठन सृजन अभियान एवं संगठन के अन्य सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द किये जाते हैं।

संगठन सृजन अभियान की चल रहीं हैं बैठकें मप्र में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत आज करीब 45 जिलों में अलग-अलग कार्यक्रम होने थे। लेकिन, अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने आज के सभी कार्यक्रम स्थगित करने को कहा। इसके बाद आज एमपी के 45 जिलों में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस, जिला स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय बैठकें स्थगित कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481