मध्य प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष बहुत जल्दी मिलने वाला है

0
Spread the love

मध्य प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष बहुत जल्दी मिलने वाला है

खजुराहो सांसद वीडी शर्मा 15 फरवरी 2020 को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का लोकसभा चुनाव के पहले एक साल के लिए कार्यकाल बढ़ाया गया था। इसके बाद वीडी शर्मा भी एक्सटेंशन पर हैं। आज की स्थिति तक वीडी शर्मा को बतौर प्रदेश अध्यक्ष 5 साल 3 महीने 24 दिन हो चुके हैं।

प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कौन

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में पहला नाम बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल का है। दो दशक के समीकरणों को देखें तो एमपी में मुख्यमंत्री ओबीसी वर्ग से रहे और प्रदेश अध्यक्ष सामान्य वर्ग से। इसी समीकरण पर नया अध्यक्ष बना तो हेमंत खंडेलवाल, डॉ नरोत्तम मिश्रा, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, रामेश्वर शर्मा, अरविंद भदौरिया, आलोक शर्मा, सुधीर गुप्ता में से किसी की लॉटरी लग सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481