शातिर नकबजन गिरफ्तार, आरोपियो से कीमती करीबन 1 लाख 60 हजार रूपये का मशरूका बरामद

0
Spread the love

थाना शाहजहाँनाबाद भोपाल

– शातिर नकबजन गिरफ्तार, आरोपियो से कीमती करीबन 1 लाख 60 हजार रूपये का मशरूका बरामद

भोपाल शहर में सम्पत्ति संबंधी आपराधो पर नियंत्रण रखने तथा अपहृत मामलो मे मुखबिर तंत्र विकसित कर शत प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी थाना शाहजहाँनाबाद निरीक्षक उमेश पाल सिंह चौहान ने टीम गठित कर नकबजन को गिरफ्तार कर मशरुका बरामद करने में सफलता अर्जित की हैं।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 08.05.25 को फरियादिया पूजा (परिवर्तित नाम) निवासी ईदगाह हिल्स भोपाल ने थाना उपस्थित आकर अज्ञात आरोपियो के विरूद्ध घर के मेनगेट का ताला तोडकर घर के अंदर अल्मारी मे रखी तीन सोने की अंगूठी व लैपटाप चोरी करने रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर थाना शाहजहाँनाबाद मे अप.क्र.262/25 धारा 331(3)305(a) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस कार्यवाही का विवरण- मामले मे तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर साक्ष्य संकलित करते हुए अज्ञात आरोपी की हिरदेश गौर पिता घासीराम गौर उम्र 29 साल नि. ग्राम ऊची ललोई थाना बैरसिया जिला भोपाल के रूप मे पहचान होने पर आरोपी की गिरफ्तारी कर घटना के संबंध मे पूछताछ की गई जिस पर आरोपी हिरदेश गौर ने अपने साथी हरि शंकर जाटव पिता गोरेला जाटव उम्र 23 साल निवासी ग्राम ऊँची ललोई थाना बैरसिया भोपाल के साथ मिलकर घटना घटित करना बताया मामले मे आरोपी हरिशंकर को गिरफ्तार कर आरोपी हिरदेश गौर से सोने की चोरी गई तीन अंगूठिया व आरोपी हरिशंकर से घटना मे चोरी गया लैपटाप बरामद किया गया है ।

गिरफ्तार आरोपी का विवरणः-

01.हिरदेश गौर पिता घासीराम गौर उम्र 29 साल नि. ग्राम ऊची ललोई
थाना बैरसिया जिला भोपाल ।
02. हरि शंकर जाटव पिता गोरेला जाटव उम्र 23 साल नि. ग्राम ऊची ललोई थाना बैरसिया भोपाल।।

भूमिका – वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान, सउनि. अनंत पाण्डेय, सउनि.महेन्द्र सिंह जादौन, प्र.आर. 3135 राजेश भारती, प्र.आर. 1351 कृपाशंकर गौतम, प्र.आर.774 राजेश पाल,  आर.3639 रिंका,आर.3357 दीपेन्द्र बघेल की सराहनीय भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481