गंगोत्री धाम के कपाट खुले
चारधाम यात्रा आज अक्षय तृतीया से शुरू हो रही है। गंगा की डोली गंगोत्री धाम पहुंच गई है। पूजा-अर्चना हो रही है। 10:57 बजे कपाट खुलेंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 11:55 बजे खुलेंगे।
गंगोत्री धाम में पूजा के दौरान हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए। CM पुष्कर सिंह धामी भी गंगोत्री धाम पहुंच गए हैं। यहां 1 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद हैं। यमुनोत्री में पहले दिन 10 हजार लोग आएंगे।
आप दैनिक भास्कर एप पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लाइव दर्शन कर पाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई और बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे।
पिछले साल भारी बारिश के बाद केदारनाथ मार्ग को हुए नुकसान की वजह से यात्रा 15 दिनों से ज्यादा समय तक बाधित रही थी। इसके बावजूद 48.11 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री आए थे।
इस साल अबतक 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इस बार यह आंकड़ा 60 लाख से ऊपर जाने की उम्मीद है।

