भोपाल रेप-लव जिहाद मामले में पांचवीं पीड़िता सामने आई

0
Spread the love

भोपाल के एक निजी कॉलेज में छात्राओं के साथ हुए रेप, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद के मामले में पांचवीं पीड़िता सामने आई। युवती ने परिजन के साथ बागसेवनिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पीड़िता भोपाल की रहने वाली है।

आरोपी फरहान के मोबाइल में इस युवती का वीडियो पुलिस को मिला था। कड़ी सुरक्षा में उसके बयान दर्ज किए गए। पुलिस के मुताबिक मामले में दो और पीड़िता सामने आ सकती हैं। आरोपियों के मोबाइल से 7 छात्राओं के एक दर्जन से अधिक वीडियो मिले हैं।

इधर, राष्ट्रीय महिला आयोग भी इस मामले की जांच करेगा। आयोग ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। झारखंड की पूर्व DGP निर्मला कौर समिति की अध्यक्ष नियुक्त की गई।

रेप के आरोपी का स्पॉट वेरिफिकेशन कराया इससे पहले मंगलवार को रेप के आरोपी अली का पुलिस ने स्पॉट वेरिफिकेशन कराया है। डीसीपी संजय अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने कपड़े समेत अन्य सामान को जब्त किया है। अली इन चीजों का इस्तेमाल युवती से मारपीट में करता था।

पुलिस पहले ही घटना में इस्तेमाल की गई फरहान की बाइक जब्त कर चुकी है, अब अली की बाइक की जब्ती की जाएगी। मामले में अब तक कुल चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मुख्य आरोपी फरहान अली और अली खान पर दुष्कर्म और दो अन्य आरोपियों पर पुलिस ने दुष्कर्म में सहयोग का केस दर्ज किया है।

आरोपियों के परिवार की भूमिका की भी जांच इससे पहले खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी फरहान ने अपने ही घर में एक छात्रा से रेप किया था, और इस बात की जानकारी उसकी बड़ी बहन को भी थी। वहीं, जून 2024 में अली ने एक नाबालिग छात्रा से अपने घर में ही ज्यादती की थी। घटना के समय सुबह के चार बजे अली का बड़ा भाई और मां भी घर में मौजूद थे, लेकिन दोनों सो रहे थे। पुलिस की अब जांच आरोपियों के परिवारजनों की भूमिका की भी जांच करेगी।

निजामुद्दीन कॉलोनी से अली की गिरफ्तारी अली को सोमवार सुबह भोपाल की निजामुद्दीन कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह एक महिला मित्र के घर छिपा है। पुलिस ने अली का मोबाइल फोन जब्त कर लिया था। इसकी जांच की जा रही है।

गिरफ्तारी के दौरान अली ने दीवार फांदकर भागने की कोशिश की थी। इस दौरान उसका एक पांव फ्रैक्चर हो गया। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि फरारी के दौरान अली को किसने मदद पहुंचाई। इन लोगों को भी आरोपी के सहयोगी के रूप में जांच में शामिल किया जा सकता है।

आरोपियों का जुलूस निकालकर कोर्ट में किया पेश पुलिस ने बागसेवनिया थाने के सामने आरोपियों का जुलूस निकाला था। इसके बाद सभी को कोर्ट में पेश किया था। पुलिस ने उनकी रिमांड मांगी है। फरहान की रिमांड पूरी होने के बाद उसी की निशानदेही पर साहिल और अली की गिरफ्तारी की गई थी।

आरोपियों का बागसेवनिया थाने के सामने जुलूस निकाला गया था। उनसे उठक-बैठक भी लगवाई।
आरोपियों का बागसेवनिया थाने के सामने जुलूस निकाला गया था। उनसे उठक-बैठक भी लगवाई।

मेडिकल के दौरान हमला, अस्पताल में हंगामा सोमवार दोपहर जेपी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के दौरान आरोपियों पर हमला करने की कोशिश हुई। संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी समेत कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को पीटने की कोशिश की और पुलिस वाहन के आगे नारेबाजी की। पुलिस ने तत्काल आरोपियों को सुरक्षित वाहन में बैठाकर वहां से हटाया और करीब 20 मिनट बाद दोबारा पहुंचकर उनका मेडिकल कराया।

अस्पताल में संस्कृति बचाओ मंच के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को पीटने की कोशिश की।
अस्पताल में संस्कृति बचाओ मंच के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को पीटने की कोशिश की।

एबीवीपी ने ‘लव जिहाद’ के खिलाफ निकाली अर्थी कॉलेज परिसरों में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों, लव जिहाद और धर्मांतरण की घटनाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) भोपाल महानगर ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान परिषद कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से ‘लव जिहादियों’ की अर्थी निकाली और जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी ने छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और शिक्षा के पवित्र माहौल को बनाए रखने के लिए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

एबीवीपी ने कलेक्टर कार्यालय में निकाली प्रतीकात्मक लव जिहाद की अर्थी।
एबीवीपी ने कलेक्टर कार्यालय में निकाली प्रतीकात्मक लव जिहाद की अर्थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481