हरिद्वार में ऐंसीएन्ट हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्वामी अवधेशानन्द पॉलीक्लिनिक – नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर” आयोजित किया गया।

श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ अनन्तश्री विभूषित परम पूज्य जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज “पूज्य प्रभुश्री जी” के पावन सान्निध्य और सद्संकल्प से एवं विश्वप्रसिद्ध “मेदान्ता हॉस्पिटल, गुरुग्राम” के सहयोग से आज श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की गुरुगद्दी श्री हरिहर आश्रम, कनखल, हरिद्वार में ऐंसीएन्ट हेरिटेज फाउंडेशन (ANCIENT HERITAGE FOUNDATION) द्वारा संचालित “स्वामी अवधेशानन्द पॉलीक्लिनिक – नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर” आयोजित किया गया।
“स्वामी अवधेशानन्द पॉलीक्लिनिक – नि:शुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर” में आश्रम के अंतःवासियों समेत अनेक पूज्य सन्तों, बटुक-ब्राह्मणों एवं हरिद्वार तथा आसपास के क्षेत्रों से पधारे जनसमुदाय का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें औषधि वितरित की गई।
इस अवसर पर अपने आशीष उद्बोधन में “पूज्य प्रभुश्री जी” ने कहा कि “स्वामी अवधेशानन्द पॉलीक्लीनिक” एवं निःशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर का उद्देश्य पूज्य सन्तों, बटुक-ब्राह्मणों एवं साधनहीन बन्धु – भगिनियों के रूप में भगवान नारायण की चिकित्सीय सेवा करना है, क्योंकि इस जगत के विविध नाम और रूपों में सर्वत्र वही व्याप्त है।
“पूज्य प्रभुश्री जी” ने चिकित्सक सेवा के लिए पधारे चिकित्सा समूह के सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर मेदान्ता हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सक आदरणीय डॉ. सम्राट अशोक जी, श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंत्री पूज्य श्री स्वामी महेश पुरी जी महाराज, शंकराचार्य स्मारक समिति एवं षडदर्शन साधु समाज के महामंत्री पूज्य श्री स्वामी देवानन्द जी महाराज, महामण्डलेश्वर पूज्य श्री स्वामी अपूर्वानन्द गिरि जी महाराज, कैलाश आश्रम ऋषिकेश से पूज्य श्री स्वामी राघवानन्द जी महाराज, श्री हरिहर आश्रम, कनखल, हरिद्वार के महाप्रबन्धक पूज्य श्री स्वामी कैलाशानन्द जी महाराज, पूज्य श्री स्वामी ज्ञानानन्द गिरि जी महाराज सहित अनेक पूज्य सन्त तथा बड़ी संख्या में साधकों की उपस्थिति रही।
#AvdheshananadG_Quotes
#FreeMedicalCheckup #polyclinic
#swamiavdheshanandpolyclinic
#hariharashramkankhal
