कांग्रेस विधायक को सिंधिया के करीबी ने बताया पाकिस्तानी एजें

0
Spread the love

भोपाल की मध्य विधानसभा से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी और बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा घाड़गे ने चोर और पाकिस्तान का एजेंट कहा है। घाड़गे ने रविवार शाम को हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा में ये बयान दिया था। वीडियो सामने आने के बाद मसूद समर्थक कांग्रेस पार्षदों ने पुलिस में शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है।

दिग्विजय बोले- मसूद की सुरक्षा बढ़ाए पुलिस इस घटना के पहले सचिन सूर्यवंशी नाम के व्यक्ति ने फेसबुक पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने X(पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- क्या भोपाल पुलिस कमिश्नर इस विषय पर आरिफ मसूद की सुरक्षा पर “Threat Perception” का आकलन कर उनकी सुरक्षा बढ़ायेंगे? बढ़ाना चाहिए। एमपी बीजेपी सचिन सूर्यवंशी पर कानूनी कार्यवाही करेंगे? करना चाहिए।

दिग्विजय सिंह ने मंगलवार ट्वीट कर विधायक मसूद की सुरक्षा बढ़ाने की बात की।
दिग्विजय सिंह ने मंगलवार ट्वीट कर विधायक मसूद की सुरक्षा बढ़ाने की बात की।

पहले जानिए सिंधिया समर्थक ने क्या कहा भोपाल के जहांगीराबाद चौराहे पर रविवार शाम को हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा के मंच पर सिंधिया के करीबी और बीजेपी नेता कृष्णा घाड़गे ने कहा था- पहलगाम में जो हमारे 28 भारतीयों का नरसंहार किया गया। एक जाति का नाम लेकर और जाति पूछकर उनको मारा गया है। हम भी अब अपनी जाति बताकर मारेंगे… कुत्तों को।

बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा घाड़गे ने कहा-

QuoteImage

ये विषय पाकिस्तान का नहीं हैं। उस पाकिस्तान के एजेंट इसी चौराहे पर खड़े होकर सुन रहे हैं। मैं उन्हें बताना चाहता हूं अब तुम भोपाल में हंगामा कर के दिखाओ। आरिफ मसूद चोर और उसके अनुयायियों को जो हमारे धर्म का विरोध करेंगे उन कुत्तों को छोड़ेंगे नहीं, यहीं पर मारेंगे।

QuoteImage

कृष्णा घाड़गे ने कार्यक्रम में मौजूद पुलिस कर्मियों की तरफ इशारा करते हुए कहा, ये पुलिस खड़ी है पुलिस के सामने मैं खुला चैलेंज करता हूं अब छेड़कर दिखाओ हमारी बहनों को, आओ हमारे सामने। जो सामने दिखेगा पुलिस बाद में पकडे़गी। घर जाकर कृष्णा घाड़गे जूते मारेगा।

“मोदी जी बाद में पहले हिन्दू बताएंगे हम कौन हैं” घाड़गे ने कहा- मुझसे बर्दाश्त नहीं होता। बहुत हुआ अब नहीं। मैं आगाह करना चाहता हूं हमारी खुद की सरकार है, प्रयास कर रही है, मोदी जी प्रयास कर रहे हैं। कुछ दिनों में आपको परिणाम भी दिखाएंगे। लेकिन पाकिस्तान के जो दलाल इस भोपाल में बैठे हैं उनको मोदी जी बाद में याद दिलाएंगे पहले इस मंच पर खडे़ लोग और ये हिन्दू बताएंगे कि हम कौन हैं।

जहांगीराबाद पुलिस थाने पहुंचकर आरिफ मसूद के समर्थकों ने कृष्णा घाड़गे पर कार्रवाई के लिए आवेदन दिया।
जहांगीराबाद पुलिस थाने पहुंचकर आरिफ मसूद के समर्थकों ने कृष्णा घाड़गे पर कार्रवाई के लिए आवेदन दिया।

मसूद समर्थक पार्षदों ने पुलिस से की शिकायत कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद समर्थक और भोपाल नगर निगम के वार्ड 43 की पार्षद नसीम गफूर ने सोमवार को जहांगीराबाद थाना प्रभारी को एक ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने मांग की कि कृष्णा घाड़गे द्वारा विधायक आरिफ मसूद और उनके अनुयायियों को पुलिस की मौजूदगी में कुत्ता कहने और मारने की धमकी दी है।

पाकिस्तानी एजेंट जो उस समय चौराहे पर मौजूद था उसके खिलाफ और कृष्णा घाड़गे के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए ताकि समाज का माहौल खराब न हो और साम्प्रदायिकता फैलाने, भड़काऊ भाषण देने वालों पर कार्रवाई की जाए।

वार्ड 35 की पार्षद की मांग पाकिस्तानी एजेंट का नाम पूछा जाए वार्ड 35 की पार्षद शीरीन खान ने भी जहांगीराबाद थाना प्रभारी को एक शिकायती आवेदन दिया है। इस आवेदन में उन्होंने लिखा- मैंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा, जिसमें कृष्णा घाड़गे आम सभा को संबोधित करते समय विधायक आरिफ मसूद और उनके अनुयायियों को मारने की धमकी दी और कहा कुत्तों को छोड़ेंगे नहीं। घाड़गे ने कहा- इस चौराहे पर पाकिस्तानी एजेंट मौजूद हैं जो सुन रहे हैं।

कृष्णा घाडगे से पूछताछ करें कि वह कौन पाकिस्तानी एजेंट था, जो चौराहे पर मौजूद था और जो कृष्णा घाडगे की बात सुन रहा था। उन पाकिस्तानी एजेंट के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की जाए। उक्त वीडियो कृष्णा घाडगे के फेसबुक अकाउंट पर 28 अप्रैल को अपलोड किया गया, इस प्रकार के भड़काऊ भाषण से समाज का माहौल खराब हो सकता है और अराजकता फेल सकती है। समाज में दंगे भड़क सकते हैं।

क्योंकि, कृष्णा घाडगे के उस वीडियो में स्थानीय नागरिकों को, जो कि वहां पर मौजूद थे। पाकिस्तानी एजेंट भी बोला गया। लेकिन, किसी का नाम नही लिया गया। यदि उस समय जो भी पाकिस्तानी एजेंट मौजूद था कृष्णा घाडगे से सभा के दौरान यदि कोई पाकिस्तानी एजेंट मोजूद था तो उसके सम्बन्ध में वह उस एजेंट का नाम बताएं और उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481