थाना हनुमानगंज पुलिस द्वारा शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर 1 चार पहिया वाहन कीमती 5,00,000/- रूपये का मशरूका बरामद

थाना हनुमानगंज नगरीय पुलिस जिला भोपाल
थाना हनुमानगंज पुलिस द्वारा शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर 1 चार पहिया वाहन कीमती 5,00,000/- रूपये का मशरूका बरामद
भोपाल शहर में वाहन चोरी,सम्पत्ति संबंधी आपराधो पर नियंत्रण रखने तथा अपहृत मामलो मे मुखबिर तंत्र विकसित कर शत् प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में एवं पुलिस उपायुक्त जोन – 03 भोपाल श्री रियाज इकबाल, अति. पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज श्री राकेश सिंह बघेल के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया ने टीम गठित कर मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए वाहन चोर से 1 चार पहिया वाहन बरामद करने में सफलता अर्जित की हैं।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 25.04.25 को फरियादी मो.अनीस पिता सकूर मोहम्मद उम्र 42 साल नि.म.न.25 पुतली घर चौराहा थाना टीलाजमालपुरा भोपाल ने रिपोर्ट दिनांक 21.04.25 को रात्रि 10.00 बजे मैने अपनी स्विफ्ट ड़िजायर कार क्रमांक MP04 ZT6273 को कबाडखाना मे अमीन वाटर सप्लायर्स के पास खडी की थी । दिनांक 22.04.25 को सुबह 10.00 बजे देखा तो गाडी जहां पर खडी की थी वहा नही थी जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 164/25 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
पुलिस कार्यवाहीः- घटना की सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियो के दिशा निर्देश प्राप्त कर चोरी गये मशरूका व अज्ञात आरोपी की तलास हेतु टीम रवाना की गई दौराने तलास घटना स्थल के आसपास व रूट के कैमरे देखे उक्त स्विफ्ट डिजायर कार के संबंध मे क्षेत्र के मुखबिर से संपर्क किया दौराने तलास मुखबिर द्वारा बताया कि एक व्यक्ति स्विफ्ट डिजायर बिना नंबर प्लेट की कार पान मंडी के पास समांतर रोड पर लेकर खडा है कार बेचने की बात कर रह है। मुखबिर सूचना की तस्दीक मे रवाना होकर हमराह स्टाफ के समांतर रोड पान मंडी के पास पहुचा जहाँ खडी बिना नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार की सीट पर बेठे व्यक्ति से कार के संबंध मे तथा नाम पता पूछा जिसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम पता समीर खान पिता हमीद खान उम्र 20 साल निवासी जैन मंदिर के आगे नयापुरा थाना जीवाजीगंज उज्जैन हाल सलीम सांप वाले का घर के पास रम्भा नगर थाना गौतम नगर भोपाल का होना बताया तथा कार के संबंध मे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही कर सका । उक्त कार के इंजन नंबर व चेचिस नंबर से मिलान करने पर उक्त कार थाना हाजा हनुमानगंज के अपराध क्रमांक 164/25 धारा 303(2) बीएनएस का चोरी गया मशरूका का होना पाया जाने से उक्त कार आरोपी समीर से पूछताछ किया जिसने बताया कि दिनांक 21.04.25 की रात मे करीबन 2 बजे कबाडखाना मे अमीन वाटर सप्लायर्स के पास से चोरी किया था । जिसको बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा था जिसकी नंबर प्लेट मैने निकाल कर फेक दी है बाद आरोपी के पेश करने पर बिना नंबर की स्विफ्ट कार इंजन नम्बर D13A2354067 तथा चेचिस नम्बर MA3FJEB1S00514816 को अपराध सदर मे समक्ष गवाहन मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया ।
गिरफ्तार आरोपी का नाम पता व आपराधिक रिकार्ड –
1. समीर खान पिता हमीद खान उम्र 20 साल निवासी जैन मंदिर के आगे नयापुरा थाना जीवाजीगंज उज्जैन हाल सलीम सांप वाले का घर के पास रम्भा नगर थाना गौतम नगर भोपाल
क्र अप क्र धारा थाना
1 164/25 303(2)बीएनएस हनुमानगंज
भूमिका – वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी एवं मशरूका बरामदगी मे थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिहं भदौरिया, उनि विवेक शर्मा प्रआर 3217 विनोद बघेल ,आर 2584 जितेन्द्र राजावत की सराहनीय भूमिका रही है।
