केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से नई दिल्ली में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सौजन्य भेंट की।

0
Spread the love

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान से उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने की सौजन्य भेंट

बहुती नहर के उन्नयन हेतु 1700 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृति का किया अनुरोध

भोपाल, 03 फरवरी 2025

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली में सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा एवं सतना जिलों में संचालित बाणसागर परियोजना की बहुती नहर के आधुनिकीकरण के लिए केंद्र सरकार की “मॉडर्नाइजेशन ऑफ कैचमेंट एरिया डेवलपमेंट” योजना के अंतर्गत 1700 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृति का अनुरोध किया। इस परियोजना से 85,000 हेक्टेयर कृषि भूमि का विकास होगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र के किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं प्राप्त होंगी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और क्षेत्रीय विकास को बल मिलेगा।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए बहुती नहर के उन्नयन की महती आवश्यकता है, क्योंकि नहर के वर्तमान निर्माण से कई स्थानों पर कमांड क्षेत्र का लेवल अत्यधिक ऊंचा है। इस स्थिति को सुधारने के लिए आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और केंद्र सरकार से इस दिशा में आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि इस परियोजना से रीवा संभाग के किसानों को समृद्धि की नई राह मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481