इंदौर-उज्जैन के बीच मेट्रो के 8 स्टेशन फाइनल

इंदौर से उज्जैन के बीच प्रस्तावित मेट्रो रेल के लिए स्टेशनों की संख्या और अलाइनमेंट तय कर लिया गया है। 47 किमी के रूट पर आठ स्टेशन बनेंगे। लवकुश चौराहे पर पहला और महाकाल लोक के सामने अंतिम स्टेशन बनेगा।
दिल्ली मेट्रो रेल काॅर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली है। दिसंबर के अंत तक इसे मप्र मेट्रो रेल काॅर्पोरेशन को सौंप दिया जाएगा। रूट पर 70 फीसदी काम सड़क की सेंट्रल लाइन के अनुसार ही किया जाएगा। डिपो के लिए काॅर्पोरेशन ने प्रशासन से रेवती के पास 20 हेक्टेयर जमीन मांगी है।
10 हजार करोड़ खर्च होंगे
प्रोजेक्ट पर करीब 10 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। 60% लोन लिया जाएगा। बचे हुए 40% में से 20-20% केंद्र सरकार व राज्य सरकार देगी। अफसरों की मानें तो 3 साल में यानी सिंहस्थ से पहले प्रोजेक्ट को पूरा करना आसान नहीं है।
