‘’एकात्‍म संवाद’’ एवं ‘’नृत्‍य में अद्वैत’’ कार्यशाला

0
Spread the love

आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास, मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा रविवार, दिनांक 03 नवम्‍बर 2024 को सायं 06:00 बजे से भारत भवन, भोपाल में ‘एकात्म संवाद‘ का आयोजन किया जा रहा है। ‘एकात्म संवाद‘ में स्‍वामिनी विमलानन्‍द सरस्‍वती जी, प्रमुख चिन्‍मय मिशन कोयम्‍बटूर के साथ दुबई, यूएई में न्यूरोलॉजिस्ट एवं माई ब्रेन डिजाइन की संस्थापक डॉ. श्वेता अदातिया संवाद करेंगी। दिनांक 04 नवम्‍बर 2024 से 06 नवम्‍बर 2024 तक भारत भवन, भोपाल में पहली बार अनूठे एवं नवीन सन्दर्भ में ।।नृत्‍य में अद्वैत।। विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला होगी, जिसमें नृत्य से जुड़े विविध सत्र आयोजित होंगे, जिसमें विश्व प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्म विभूषण डॉ. पद्मा सुब्रमण्यम, नृत्यांगना डॉ.पद्मजा सुरेश, केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा, कला मर्मज्ञ डॉ.राधावल्लभ त्रिपाठी सहित 60 नृत्य अध्येता एवं कलाकार सम्मिलित होंगे। यह कार्यशाला प्रतिदिन प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक चलेगी, जिसमें प्रतिदिन शाम 07:00 से 08:30 बजे तक कला रसिकों के लिए विशेष सत्र आयोजित होगा, इस सत्र में शहर के कलाप्रेमी, शोधार्थी एवं जिज्ञासु शामिल हो सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481