कांग्रेस ने चुनाव आयोग से ष्किायत कर विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के कराहल जनपद सीईओ अषोक शर्मा का अन्यंत्र स्थानांतरण करने की मांग की
भोपाल, 21 अक्टूबर, 2024
मध्यप्रदेष कांग्रेस चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने चुनाव आयोग को उक्त संबंध में षिकायत पत्र लिखकर बताया है कि प्रदेश में सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा और श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा में उप चुनाव की घोषणा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा की गई है, जिसके चलते इन जिलों में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है और 13 नवम्बर, 2024 को ै मतदान होना नियत है। विधानसभा क्षेत्र विजयपुर में प्रदेश सरकार के मंत्री रामनिवास रावत जो कि विजयपुर से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे है, उन्होंने विधानसभा चुनाव में लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से अशोक शर्मा सीईओ को जनपद कराहल विधानसभा क्षेत्र विजयपुर में पदस्थ करा लिया गया है, जबकि अशोक शर्मा विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम आरोद के निवासी हैं, जो कि निमय विरूद्व है। श्री षर्मा पूर्व में हुये विधानसभा चुनावों में भी वे इसी क्षेत्र में पदस्थ थे, उस समय स्थानीय भाजपा नेताओं द्वारा निर्वाचन आयोग को शिकायत कर उन्हें अन्यत्र स्थानांतरित करा दिया गया था।
श्री धनोपिया ने बताया कि अशोक शर्मा, सीइओ जनपद कराहल विधानसभा क्षेत्र विजयपुर के स्थानीय निवासी होने के आधार पर उनका विजयपुर में चुनाव प्रक्रिया के दौरान पदस्थ रहना प्रतिबंधात्मक है। इस संबंध में विभिन्न समाचार पत्रों में विस्तृत समाचार प्रकाशित हुए है। वन मंत्री रामनिवास रावत के सबसे खास एवं विश्वसनीय तथा नजदीकी अधिकारी को अपने चुनाव में लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से पदस्थ कराया जाना आचार संहिता का खुला उल्लंघन है।
श्री धनोपिया ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को प्रेषित षिकायती पत्र में श्री अशोक शर्मा, सीइओ जनपद कराहल विधानसभा क्षेत्र विजयपुर को तत्काल विधानसभा क्षेत्र विजयपुर से अन्यत्र स्थानांतरित किये जाने की मांग की है, ताकि आगामी 13 नवम्बर को सम्पन्न होने वाले विधानसभा उप चुनाव का मतदान स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न हो सके।
