भोपाल व नर्मदापुरम संभाग के हजारों कांग्रेसियो ने थामा भाजपा का दामन 200 गाड़ियों व 20 बसों में सवार होकर पॅहुचे भाजपा कार्यालय

0
Spread the love


भोपाल। कांग्रेस लिए बुधवार के दिन बड़ा झटका देने वाला रहा। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री व प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे हर्षित गुरु के नेतृत्व में भोपाल व नर्मदापुरम के हज़ारों कांग्रेस नेताओं,कार्यकर्ताओ ने भाजपा का दामन थाम लिया।200 से अधिक गाड़ियों व 20 बसों में सवार होकर भाजपा कार्यालय पॅहुचे इन कांग्रेसियो को भाजपा न्यू जॉइनिंग कमेटी के संयोजक व पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा कि उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने भाजपा की सदस्य्ता दिलाई। इस अवसर पर कार्यालय मंत्री व विधायक भगवान दास सबनानी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।

भाजपा कि सदस्य्ता लेने वालों में हर्षित गुरु के अलावा पार्षद अनुजा गुरु ,विशाल शंकुल,गौरव पालीवाल,शकील खान सहित राजा तिवारी,दिलीप नामदेव,राकेश रघुवंशी,संजय शंकुल,रश्मि मिश्रा,दीक्षा सोनी सहित हजारों कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481