27 सितंबर को दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय के राज सदन में राजुरकर प्रसंग का आयोजन किया गया
27 सितंबर को दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय के राज सदन में राजुरकर प्रसंग का आयोजन किया गया जिसमें माधवराव सप्रे संग्रहालय के संस्थापक पद्मश्री श्री विजय दत्त श्रीधर जी को राजूरकर राज सम्मान प्रदान किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता रविंद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री संतोष चौबे ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के कुलपति श्री एस के जैन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के निदेशक श्री अमिताभ पांडे जी उपस्थित थे ।मंचासीन अतिथियों ने श्री धर जी का सम्मान किया ।इस अवसर पर श्री विनय उपाध्याय ने प्रशस्ति पत्र का वाचन किया। श्री सुरेश पटवा ने स्वागत वक्तव्य एवं श्री अशोक निर्मल ने आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम का संचालन सुश्री विशाखा राजूरकर ने किया ।इस अवसर पर श्री घनश्याम मैथिल अमृत, आकाशवाणी के कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश भट्ट, दुष्यंत संग्रहालय के अध्यक्ष श्री रामराव वामनकर एवं संग्रहालय की सचिव श्रीमती करुणा राजुरकर ने राजुरकर राज की स्मृतियों को साझा किया। इस कार्यक्रम में श्री विक्रम झिंझोरिया एवं उनके साथियों ने कबीर भजन की प्रस्तुति दी।
