भोपाल में ठेकेदार ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

0
Spread the love

भोपाल के आनंद नगर में रहने वाले ठेकेदार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया कि युवक की शादी को 12 साल बीत चुके थे। फिलहाल उसकी कोई संतान नहीं थी।

पुलिस के मुताबिक गोलू मीना (40) पुत्र लक्ष्मी नारायण मीणा अशोक बिहार कॉलोनी आनंद नगर पिपलानी मकान बनाने की ठेकेदारी करता था। पुलिस को दिए बयानों में परिजनों ने बताया कि उसे किसी प्रकार की आर्थिक तंगी नहीं थी। उसके तीन अन्य भाई एक साथ पिपलानी इलाके में ही अलग रहते हैं। जबकि वह पत्नी के साथ अलग रहता था।

शादी को लंबा अरसा बीत जाने के बाद भी उसकी कोई संतान नहीं थी। उसने परिजनों से कभी किसी प्रकार की परेशानी का जिक्र नहीं किया। शुक्रवार की शाम को घर में पत्नी मौजूद नहीं थी।

तब गोलू ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मृतक की पत्नी के डिटेल बयान भी दर्ज नहीं किए जा सके हैं। पुलिस केस की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481