मोदी के कंधे पर हाथ रखकर बाइडेन बोले-क्वाड बना रहेगा:

0
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे के पहले दिन शनिवार (21 सितंबर) को राष्ट्रपति बाइडेन के होमटाउन डेलावेयर पहुंचे। यहां वे देर रात 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बनीज और जापान के PM फूमियो किशिदा के साथ क्वाड (क्वाड्रिलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग) समिट में शामिल हुए।

बैठक के बाद क्वाड लीडर्स के फोटोशूट में बाइडेन से अमेरिकी चुनाव के बाद संगठन के अस्तित्व को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर बाइडेन ने PM मोदी के कंधे पर हाथ रखकर कहा कि क्वाड चुनाव के बाद भी बना रहेगा।

समिट के दौरान PM मोदी ने कहा-

QuoteImage

यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब दुनिया संघर्षों से घिरी है। ऐसे में क्वाड का साथ मिलकर चलना जरूरी है। हम किसी के खिलाफ नहीं हैं। हम नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था, क्षेत्रीय अखंडता और सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करते हैं।

QuoteImage

ऑस्ट्रेलियाई PM बोले- क्वाड के लिए भारत की मेजबानी का इंतजार इससे पहले डेलावेयर में राष्ट्रपति बाइडेन के हाई स्कूल में क्वाड समिट हुई। बैठक के दौरान PM मोदी ने चीन का नाम लिए बिना कहा कि हम किसी के खिलाफ नहीं हैं। स्वतंत्र और समावेशी इंडो-पेसिफिक हमारी प्राथमिकता है। क्वाड साझेदारी और सहयोग के लिए है और यह संगठन लंबे समय तक बना रहेगा।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने क्वाड सदस्यों संबोधित किया। उन्होंने कहा-

QuoteImage

अगले साल PM मोदी क्वाड समिट की मेजबानी करेंगे। मैं उस पल का इंतजार कर रहा हूं। क्वाड का इतिहास लंबा नहीं है, यानी यह परंपराओं से बंधा नहीं है। हम जिस क्षेत्र (इंडो पैसेफिक) का प्रतिनिधित्व करते हैं, वो सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र है।

QuoteImage

वहीं बाइडेन ने बैठक में कहा, “हम लोकतांत्रिक देश हैं जो जानते हैं कि काम कैसे पूरा करना है। मैंने अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही क्वाड को ज्यादा प्रभावशाली बनाने के लिए आप से संपर्क किया। आज 4 साल बाद हम रणनीतिक तौर पर पहले से कहीं अधिक एकजुट हैं।”

इसके बाद बाइडेन ने क्वाड देशों के कोस्ट गार्ड के बीच सहयोग बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब से क्वाड की तरफ से दी जाने वाली फैलोशिप में साउथ ईस्ट एशियाई देशों के छात्रों को भी शामिल किया जाएगा।

क्वाड की बैठक के दौरान सभी सदस्यों देशों ने रूस-यूक्रेन जंग पर चिंता जताई।
क्वाड की बैठक के दौरान सभी सदस्यों देशों ने रूस-यूक्रेन जंग पर चिंता जताई।
डेलावेयर में PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से द्विपक्षीय बातचीत की।
डेलावेयर में PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से द्विपक्षीय बातचीत की।

बाइडेन ने गले लगाकर किया मोदी का स्वागत

समिट से पहले PM मोदी ने शनिवार रात राष्ट्रपति बाइडेन से डेलावेयर स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। बाइडेन ने मोदी का गले लगाकर स्वागत किया। इसके बाद दोनों के बीच करीब 1 घंटे द्विपक्षीय बैठक हुई। बाइडेन ने PM मोदी के यूक्रेन और पोलैंड दौरे की तारीफ की।

इसके अलावा बाइडेन ने संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी सदस्यता का भी समर्थन किया। दोनों नेताओं के बीच ड्रोन डील पर भी बात हुई। बाइडेन ने भारत के साथ इस डील का स्वागत किया। भारत अमेरिका से 31 MQ-9B SKY गार्जियन और SEA गार्जियन ड्रोन खरीदने की प्रक्रिया में है। इन ड्रोन की कीमत करीब 3 बिलियन डॉलर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी के अमेरिका पहुंचने से चंद घंटे पहले व्हाइट हाउस ने खालिस्तान समर्थकों की मेजबानी की। अमेरिकी सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वे सिख एक्टिविस्ट्स को दूसरे देशों के दमन से बचाएंगे

डेलावेयर में राष्ट्रपति बाइडेन ने गले लगाकर PM मोदी का स्वागत किया।
डेलावेयर में राष्ट्रपति बाइडेन ने गले लगाकर PM मोदी का स्वागत किया।
बाइडेन ने PM मोदी को अपने घर का नजारा दिखाया।
बाइडेन ने PM मोदी को अपने घर का नजारा दिखाया।
भारत की तरफ से इस बातचीत में PM मोदी के अलावा विदेश मंत्री जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री और अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने हिस्सा लिया।
भारत की तरफ से इस बातचीत में PM मोदी के अलावा विदेश मंत्री जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री और अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने हिस्सा लिया।

सर्विकल कैंसर से निपटने के लिए साथ आए क्वाड मेंबर्स, भारत 4 करोड़ वैक्सीन मुफ्त देगा इससे पहले इंडो-पैसेफिक में सर्विकल कैंसर के बढ़ते खतरे को देखते हुए डेलावेयर में कैंसर मूनशॉट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्वाड देशों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि हर साल इंडो-पैसेफिक क्षेत्र में 1.5 महिलाओं की मौत सर्विकल कैंसर से होती है। हम आगे इन्हें अब और नहीं होने देंगे।

इसके बाद PM मोदी ने इंडो-पैसेफिक के देशों की मदद के लिए सर्विकल कैंसर की 4 करोड़ वैक्सीन मुफ्त देने की घोषणा की। उन्होंने कहा, “भारत दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम चला रहा है। भारत ने सर्विकल कैंसर के लिए अपनी वैक्सीन भी बनाई है। भारत अपने अनुभव और विशेषज्ञता को शेयर करने के लिए तैयार है।”

इसके अलावा PM मोदी ने वन अर्थ वन हेल्थ का फॉर्मूला भी दिया। साथ ही उन्होंने 7.5 मिलियन डॉलर की कीमत के सैंपलिंग किट, डिटेक्शन किट और वैक्सीन देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम के बाद PM मोदी ने जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

अमेरिका में भारतीय समुदाय ने मोदी का स्वागत किया, 2 तस्वीरें…

मोदी के स्वागत में एक बच्चे ने उनके कार्यकाल की उपलब्धियों पर ड्रॉइंग बनाई।
मोदी के स्वागत में एक बच्चे ने उनके कार्यकाल की उपलब्धियों पर ड्रॉइंग बनाई।
PM मोदी के अमेरिका पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया।
PM मोदी के अमेरिका पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया।

चीन से निपटने के लिए साथ आए 4 देश क्वाड 2007 में बनाया गया एक सुरक्षा सहयोग संगठन है, जिसका मकसद हिंद और प्रशांत महासागर में शांति और सहयोग को बढ़ावा देना और चीन की विस्तारवादी नीतियों को काउंटर करना है। इस संगठन में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।

क्वाड समिट इस साल भारत में होनी थी, पर अमेरिका की रिक्वेस्ट पर इसे होस्ट करने का मौका बाइडेन को दे दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481