ईद के जुलूस के दौरान मंदिर पर फेंका पत्थर

0
Spread the love

ईद के जुलूस के दौरान मंदिर पर फेंका पत्थर:मंदसौर में कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू संगठन का प्रदर्शन; घटना के बाद बाजार बंद

घटना सोमवार दोपहर की है। यहां ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम समुदाय का जुलूस निकल रहा था। जुलूस जब शहर के नेहरू बस स्टैंड स्थित बालाजी मंदिर के पास पहुंचा तो यहां किसी ने मंदिर में पत्थर फेंका। इससे मंदिर में खड़ा एक व्यक्ति घायल हो गया।

विश्व हिंदू परिषद के नेता हेमंत बुलचंदानी ने कहा- जुलूस के दौरान यह प्लांनिग के साथ विवाद किया गया था। मुस्लिम पक्ष के लोगों ने बस स्टैंड पर एक बस के ऊपर पत्थर इकट्ठे किए थे। एक पत्थर आने के बाद जब हिंदू पक्ष ने विरोध किया तो उधर से कुछ और पत्थर के साथ ही जूते चप्पल भी फेंके गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481