भोपाल में सरपंच पति ने किया झंडावंदन, नोटिस

0
Spread the love

जिला पंचायत ऑफिस और सरपंच को दिया गया नोटिस। - Dainik Bhaskar

भोपाल के तारा सेवनिया पंचायत भवन पर स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को सरपंच सावित्री बाई की जगह उनके पति पतिराम ने झंडावंदन कर दिया। इस पर जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह ने सरपंच सावित्रीबाई को नोटिस थमाया है। बुधवार को सरपंच को सीईओ के सामने पेश होकर जवाब देना होगा। इधर, बुधवार को ही ग्राम पंचायत रतुआ रतनपुर में सरपंच के लिए चुनाव भी होंगे।

इस मामले में जांच के बाद फंदा जनपद सीईओ शंकर पांसे ने सरपंच पर कार्रवाई करने के लिए जिपं सीईओ सिंह को पत्र लिखा था। इसके बाद सीईओ सिंह ने सरपंच को नोटिस देकर 11 सितंबर को दोपहर 2 बजे हाजिर होने के निर्देश दिए हैं।

यह कार्रवाई होगी नोटिस में बताया कि सरपंच का कृत्य मप्र पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 के प्रावधानों के विपरित है। क्यों न आपके विरुद्ध मप्र पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई करते हुए पद से पृथक कर दिया जाए। 6 साल के लिए पंचायत चुनाव से निष्कासित भी किया जा सकता है।

रतुआ रतनपुर में कल सरपंच का चुनाव बैरसिया जनपद की ग्राम पंचायत रतुआ रतनपुर में बुधवार को सरपंच पद के लिए चुनाव होंगे। पूर्व सरपंच जय सिंह जाट की मौत हो गई थी। इसके चलते यह सीट खाली है और बुधवार को मतदान होगा। सुबह 7 से 3 बजे तक पंचायत के 3 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी। रिटर्निंग अधिकारी और बैरसिया तहसीलदार लाखन सिंह चौधरी ने बताया कि कुल 2056 मतदाता है। दो कैंडिडेट सविता जाट और उधम सिंह हैं। सविता पूर्व सरपंच जय सिंह की पत्नी हैं। 14 सितंबर को जनपद स्तर पर काउंटिंग और परिणाम की घोषणा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481