वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पक्षी अवलोकन एवं नेचर कैम्प का आयोजन

0
Spread the love

मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल मे छात्र-छात्राओं में वन, वन्य-प्राणियों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति सवेदनशीलता विकसित करने की दृष्टि से भोपाल शहर एवं उसके आस-पास के ग्रामों के शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिये एक दिवसीय पक्षी अवलोकन एव नेचर कैम्प आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज 27 अगस्त को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिसरोद भोपाल के 48 छात्र/छात्राओं एव 2 शिक्षकों ने उक्त पक्षी अवलोकन एवं नेचर कैम्प में भाग लिया।

कार्यक्रम में स्रोत व्यक्ति के रूप में डॉ. एस.आर. वाघमारे से.नि. उप वनसंरक्षक एव पक्षीविद के रूप में मो. खालिक भोपाल बर्डस उपस्थित रहे। विषय-विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को पक्षी-दर्शन, तितली, वन्य-प्राणी दर्शन-स्थल पर विद्यमान वानिकी गतिविधियों की जानकारी वन, वन्य-प्राणी व पर्यावरण से सबधित रोचक गतिविधियाँ कराई गई एवं जानकारी प्रदान कर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया। साथ ही जैव विविधता एव उसके संरक्षण के बारे में छात्र/छात्राओं को विषय-विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की गई।

नेचर कैम्प में बाघ, तेंदुआ, भालू, मगर, घड़ियाल, चीतल, सांभर, नीलगाय आदि वन्य-प्राणियों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर मिशन लाइफ अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के लिये उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा शपथ भी ली गई। इस दौरान संचालक वन विहार श्री मीना अवधेशकुमार शिवकुमार, सहायक संचालक, वन विहार, श्री एस.के. सिन्हा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481