नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि भगवान कृष्ण ने हमेशा सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने का उपदेश दिया है। उनका प्रेरणादायी जीवन हम सबको इस मार्ग पर चलने की सीख देता है।