उज्जैन में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 10000 करोड़ के निवेश:17 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार; 12 से अधिक देश शामिल हुए

0
Spread the love

उज्जैन में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के दूसरे दिन शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीएम श्री एयर एम्बुलेंस का लोकार्पण किया। यह एयर एम्बुलेंस दूर-दराज के इलाकों से गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाएगी। सीएम ने बिजनेसमैन से वन-टू-वन चर्चा की। प्रदेश में 10 हजार करोड़ रुपए के निवेश पर सहमति बनी। कॉन्क्लेव में आज धार्मिक, फिल्म टूरिज्म और फार्मा मेडिकल डिवाइसेज के अवसर और चुनौतियों पर सत्र आयोजित हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, कॉन्क्लेव के समापन को हम नए भविष्य की संभावना मानें।

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कॉन्क्लेव में शामिल होने उज्जैन पहुंचे हैं। कॉन्क्लेव से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी वर्चुअल जुड़ेंगे। प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह ने कहा, कॉन्क्लेव में चार हजार से ज्यादा लोगों ने पार्टिसिपेट किया। यूके, फिजी, जर्मनी, जामिया, मलेशिया समेत इनमें 12 से अधिक देशों के लोग भी कॉन्क्लेव में शामिल हुए। अडाणी और पेप्सीको समूह ने बड़े निवेश किए हैं। प्रदेश में 10 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश होगा और 17 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री बोले ये इंडस्ट्री का 4.0 कालखंड
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य है कि इंवेस्टर्स यहां आएं, महाकाल के दर्शन करें और लोगों को रोजगार भी दें। हम इंडस्ट्री के 4.0 कालखंड में जी रहे हैं। इंडस्ट्री के कालखंड हैं। इसकी शुरुआत स्टीम के कालखंड से हुई थी। जब बिजली से इंडस्ट्री चली तो इसे 2.0 नाम दिया। आईटी आई, कम्प्यूटर आया तो इसे रणनीतिकारों ने 3.0 कहा। अब एआई, रोबोटिक्स, एआरवीआर आ गया है। हम किसी भी मामले में पीछे नहीं गए। सभी में आगे बढ़ते गए।

मेघवाल ने कहा, लोग कह रहे होंगे इस कॉन्क्लेव में कानून मंत्री का क्या काम। मैं कहता हूं हमने मोदी जी के आने के बाद इंडस्ट्री के लिए नए कानून बनाए। कुछ कानूनों में बदलाव किए हैं। आजादी के पहले के कई कानून लोगों को और उद्योगपतियों को परेशान करते थे। हमने ऐसे साढ़े पंद्रह सौ से अधिक कानून खत्म कर दिए हैं। हम मीडिएशन लॉ लाए हैं। अब सभी मामले कोर्ट न जाएं इसका प्रयास है। दो झगड़ने वाले भाई अपना मीडियाएटर तय कर दें कि जो ये कहेगा वो हम मान लेंगे। यह इस लॉ में है। इससे लोगों का समय बचेगा।

सीएम डॉ. यादव ने एयर एम्बुलेंस की लोकार्पण किया।
सीएम डॉ. यादव ने एयर एम्बुलेंस की लोकार्पण किया।

पीएस नरहरि बोले- निवेशकों की समस्याओं का समाधान करेंगे
एमएसएमई के प्रमुख सचिव पी. नरहरि ने कहा, फूड और डेयरी, धार्मिक पर्यटन आदि सेशन में मिले सुझावों पर हम काम करेंगे। निवेशकों की समस्याओं का समाधान भी करेंगे। हमारी पॉलिसीज डायनेमिक डॉक्यूमेंट हैं, जिन्हें समय-समय पर सुधारते रहेंगे।
स्टार्टअप्स के क्षेत्र में युवाओं ने बहुत रुचि दिखाई है। उज्जैन रीजन में ही 2000 से अधिक स्टार्टअप हैं। अमन ने पंडितजी डॉट इन स्टार्टअप शुरू किया है। वे पंडित जी को ऑनलाइन जोड़कर दुनिया भर में पूजा कराएंगे। ये बड़ा स्टार्टअप है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एचएंडएच हेल्थ एंड कॉस्मेटिक्स के एमडी हर्षल राय से निवेश के संबंध में चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एचएंडएच हेल्थ एंड कॉस्मेटिक्स के एमडी हर्षल राय से निवेश के संबंध में चर्चा की।

बिजनेसमैन ने दी निवेश की जानकारी

शक्ति पंप्स के एमडी दिनेश पाटीदार ने कहा, मुख्यमंत्री जी ने सुबह के लाउडस्पीकर बंद करके हमारी मॉर्निंग वॉक शांत और स्वस्थ कर दी है। पाटीदार ने कहा, मैंने पांच लाख में इंडस्ट्री शुरू की थी। आज हम पांच हजार लोगों को रोजगार दे रहे हैं। मप्र में 10 यूनिट में प्रोडक्शन हो रहा है।

इप्का लैबोरेटरी के एमडी अजीत कुमार सिंह ने कहा, हम मप्र में चार दशक से हैं। हमारी सात यूनिट में काम हो रहा है। मप्र में हम अगले दो साल में 1100 करोड़ का निवेश करेंगे।

अडाणी इंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव विनोद अडाणी ने शुक्रवार को उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन किए। वे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में शामिल होने आए हैं।
अडाणी इंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव विनोद अडाणी ने शुक्रवार को उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन किए। वे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में शामिल होने आए हैं।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने इन बिजनेस के चेयरपर्सन से इंवेस्टमेंट को लेकर बात की…

  • LPCA लैबोरेटरीज के एमडी अजीत कुमार।
  • अल्फाविजन ओवरसीज इंडिया के चेयरमैन विष्णु गोयल और डायरेक्टर रवि गोयल।
  • एचएंडएच हेल्थ एंड कॉस्मेटिक्स के एमडी हर्षल राय।
  • शक्ति पंप के चेयरमैन शक्ति दिनेश।
  • A.C.A. के एक्सेक्यूटिव डायरेक्टर मर्विन।

283 इकाइयों को भूमि आवंटन-पत्र सौंपे

शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 283 इकाइयों को 508 हेक्टेयर भूमि के लिए आवंटन-पत्र प्रदान किए। इन इकाइयों द्वारा 12 हजार 170 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश कर 20 हजार से अधिक लोगों को रोजगार दिया जा सकेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने औद्योगिक इकाइयों के पदाधिकारियों को प्रतीक स्वरूप भूमि आवंटन-पत्र प्रदान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481