मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जवानों और ग्रामीण नागरिक की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया

0
Spread the love

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड जिले के अंतर्गत कुंवारी नदी में ग्रामीणों एवं एक गाय को बचाने के प्रयास में एक ग्रामीण नागरिक और एसडीईआरएफ के दो जवानों की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजन को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भिंड जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों की सहायता के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर दिवंगत जवान श्री प्रवीण कुशवाह और श्री हरदास चौहान के परिवार को 25-25 लाख रूपये की सहायता राशि एवं घटना में दिवंगत ग्रामीण नागरिक श्री विजय कुशवाह के परिवार को 5 लाख रूपये की राशि मंजूर की गई है।

उल्लेखनीय है कि गुरूवार को कुंवारी नदी में ग्रामीणों के फंसे होने की सूचना मिलने पर एसडीईआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे थे। रेस्क्यू के दौरान दुर्भाग्यवश नाव पलटने से एसडीईआरएफ और होमगार्ड का एक-एक जवान और एक ग्रामीण की तेज बहाव में बह जाने से मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481