ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन के लिए 15 मई तक भू-अर्जन कार्यवाही पूर्ण करें – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0
Spread the love

ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन के लिए 15 मई तक भू-अर्जन कार्यवाही पूर्ण करें – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

 

 

भोपाल: 10 फरवरी 2024

 

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन विन्ध्य के विकास की जीवन रेखा है। उन्होंने कलेक्टर सीधी और सिंगरौली को रेलवे लाइन के लिए 15 मई तक भू-अर्जन कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिये। भू-अर्जन के संबंध में राजस्व अधिकारी तथा रेलवे के अधिकारी संयुक्त रूप से सर्वे कर भू-स्वामियों की आपत्तियों का निराकरण करें। मुआवजा राशि का तत्काल भुगतान करें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कमिश्नर कार्यालय सभागार रीवा में रेलवे लाइन के कार्यों और भू-अर्जन की प्रगति की समीक्षा की।

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे लाइन के निर्माण में देरी से परियोजना की लागत लगातार बढ़ रही है। रेलवे लाइन के निर्माण से पूरे क्षेत्र में उद्योग, पर्यटन, चिकित्सा तथा अन्य कई क्षेत्रों में तेजी से विकास होगा। भू-अर्जन की कार्यवाही पूरा होने तक रेलवे के अधिकारी निर्माण कार्यों के टेण्डर की कार्यवाही पूरी कर लें। जिससे जमीन का अधिग्रहण होते ही निर्माण कार्य तेजी से किया जा सके। कमिश्नर रीवा श्री गोपाल चन्द्र डाड, मुख्य अभियंता रेलवे श्री जीएस मीणा उपस्थित थे।

`श्री राजेन्द्र शुक्ल, उप मुख्यमंत्री (चिकित्सा शिक्षा), ने मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2024 (क्रमांक 1 सन् 2024) का प्रस्ताव किया।

 

सदन द्वारा विधेयक पारित किया गया।“`

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481