यादव महाकुंभ में शामिल होने UP जाएंगे CM मोहन यादव:एक माह में दूसरा दौरा; बैनर पोस्टर्स में लिखा- यादव चला मोहन के साथ

0
Spread the love

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक महीने में दूसरी बार उत्तर प्रदेश के दौरे पर जाएंगे। 3 मार्च को लखनऊ में यादव महाकुंभ के आयोजन में सीएम डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। लखनऊ के बिजनौर रोड स्थित गुडौरा मैदान पर आयोजित यादव महाकुंभ में शामिल होंगे। इस दौरान यूपी के अलग-अलग जिलों से आए यादव समाज के लोगों को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री यादव वोटर्स को बीजेपी के पाले में लाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। इसी के चलते यादव समाज बहुतायत वाले राज्यों यूपी और बिहार में सीएम मोहन के दौरे हो रहे हैं।

13 फरवरी को अखिलेश के गढ़ गए थे CM मोहन

13 फरवरी को सीएम मोहन यादव यूपी के आजमगढ़ के दौरे पर गए थे। आजमगढ़ कलस्टर में शामिल 5 लोकसभा सीटों के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। आजमगढ़ कलस्टर की पांच लोकसभा सीटें जिसमें आजमगढ़, लालगंज, मऊ जिले की घोषी और बलिया, सलेमपुर सीटों के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रणनीति पर चर्चा की थी।

यूपी की 11 लोकसभाओं में यादव वोटर निर्णायक

उत्तर प्रदेश की ओबीसी आबादी में 20 फीसदी की आबादी अकेले यादव समाज की है। पूरे यूपी में करीब 9 फीसदी यादव वोटर हैं। यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से 11 लोकसभाएं ऐसी हैं जहां यादव वोटर्स प्रभावशाली हैं। इटावा, मैनपुरी, बदायूं, फैजाबाद, संत कबीर नगर, बलिया, आजमगढ़, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, जौनपुर इन सीटों पर यादव वोटर्स प्रभावशाली हैं।

लखनऊ में होने वाले यादव महाकुंभ को लेकर तैयारियां जारी हैं।
लखनऊ में होने वाले यादव महाकुंभ को लेकर तैयारियां जारी हैं।

मुलायम सिंह के निधन के बाद सपा का होगा पहला आम चुनाव

यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद पहली बार यूपी में अखिलेश लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। 2022 में 10 अक्टूबर को मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया था। उसके बाद यह पहला लोकसभा चुनाव हो रहा है। यूपी की 80 सीटों में से वर्तमान में सपा के मात्र 3 ही लोकसभा सांसद हैं। इनमें से संभल के सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का हाल ही में निधन हो चुका है। मुरादाबाद से डॉ एसटी हसन और मैनपुरी से डिंपल यादव सांसद हैं। अब बीजेपी मोहन यादव के जरिए यादव वोटर्स में सेंध लगाने की रणनीति बना रही है।

लखनऊ में होने वाले यादव महाकुंभ के आयोजक मनीष यादव श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले के मुख्य पक्षकार हैं।
लखनऊ में होने वाले यादव महाकुंभ के आयोजक मनीष यादव श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले के मुख्य पक्षकार हैं।

यूपी में दिया नारा- यादव चला मोहन के साथ

लोकसभा चुनाव के पहले यादव वोटर्स में सेंधमारी की कोशिशें जारी हैं। लखनऊ में तीन मार्च को होने वाले यादव महाकुंभ के बैनर पोस्टर्स में लिखा गया नारा सबका ध्यान खींच रहा है। यूपी की राजधानी लखनऊ में लगे पोस्टर्स में लिखा है- ‘श्री राम कृष्ण विरोधियों का छोड़ हाथ- यादव चला मोहन के साथ।’ पूरे उत्तर प्रदेश के यादव समाज के लोगों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481