गोते लगाते सरसो के भावों ने किसानों के उड़ाए तोते (श्याम चोरसिया )

0
Spread the love

सरसो की बम्पर फसल दे, खाद्य तेलों के आयात में कमी लाने वाले किसानों के तोते सरसो के गोते लगाते भावों से उड़ा डाले। mnsp के तय 5650 से सीधे 12 सो रुपये कम में मंडी हो रही है। यानी 44 सो लेकर 4550 तक।
अभी गेंहू की जरूर mnsp से करीब 04 से लेकर 650 रुपये में मंडी हो रही है। फसल आते ही गेंहू भी गोते लगा सकते है। मगर पंजीयन कराने वाले मप्र के किसानों को सरकार बोनस देकर 2700 के भाव से नवाज सकती है।
कांग्रेस लगातार सत्तारूढ़ बीजेपी को विधानसभा चुनाव काल मे किए संकल्प को पूरा करने के लिए हमलावर है। सत्तारूढ़ बीजेपी जोखिम उठाने से बचना चाहेगी।
अभी सरसों का पंजीयन नही हो रहा है। इससे किसान को mnsp के तयशुदा भाव 5650 मिलने के आसार दूर की कौड़ी लगते है। यानी सरसो उत्पादकों को 44 से 47 सो के भाव पर ही मंडी करनी होगी। कुछ सम्पन्न, बड़े किसान अच्छे भावों की तलब में लहसुन, गेंहू की तरह भंडारण कर सकते है। मगर आम जरूरत मंद किसानों को मौजूदा भावों में ही मंडी करना होगा। कर भी रहे। उन्हें सोयाबीन के किए भंडारण में हाथ मलने का भी डर है। सोयाबीन इन दिनों 55 सो से गोता लगा 44-46 सो पर आ टिकी है। जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481