पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य की जीडीपी यानी सकल घरेलू उत्पाद दर
पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य की जीडीपी यानी सकल घरेलू उत्पाद दर में 9.37 फीसद व स्थिर मूल्य पर जीएसडीपी में 6.01प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई…जो दर्शाता है कि मध्य प्रदेश निरंतर आर्थिक प्रगति कर रहा है…यह प्रगति उसने बीते 68 सालों में हासिल की..एक नवंबर को राज्य अपनी स्थापना की 69वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारी में है..राज्य की डॉ मोहन यादव सरकार ने इस पर चार दिवसीय उत्सव के तौर पर मनाने का निर्णय लिया है..इस दौरान होने वाले आयोजनों में प्रदेश की 69 वर्षों की यात्रा को विविध रंगों में संजोने की तैयारी है..इसकी शुरुआत बुधवार को राजधानी के लाल परेड मैदान में आयोजित सांस्कृतिक,मलखंब व सैन्य प्रदर्शनी से हुई…और समापन दो नवंबर को प्रदेशभर की गौशालाओं में गोवर्धन पूजा के साथ होगा…मुख्य दिवस एक नवंबर को सुरमयी सांस्कृतिक संध्या भी होगी..सभी आयोजन सरकारी हैं,लिहाजा सरकार की सहभागिता अधिक रहने वाली है..लेकिन इसमें आमजन की सहभागिता व उसकी खुशी भी शामिल रहने वाली है…विशेषकर तीज—त्योहारों के बीच राज्य की स्थापना दिवस के चार दिवसीय आयोजन ने पर्वों के उल्लास में चार चांद लगाने का काम किया है..
