20 घायल; टर्निंग पर अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खेत में गिरा वाहन

0
Spread the love

डिंडौरी में एक पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई। 20 लोग घायल हैं। वाहन में 35 लोग सवार थे। हादसा शहपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के तीन से चार बजे के बीच हुआ। मृतकों में 6 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। सभी की उम्र 16 से 60 वर्ष के बीच है। इनमें सात लोग अम्हाई देवरी के हैं। दो पोंडी और एक-एक शव धमनी व सजनिया ले जाए गए हैं।

पुलिस ने पिकअप ड्राइवर अजमेर टेकाम निवासी करोंदी को हिरासत में ले लिया है। पिकअप अजमेर की पत्नी के नाम रजिस्टर्ड है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने बताया कि पिकअप अमाही देवरी गांव से मंडला जिले के मसूर घुघरी गांव गई थी। लौटते समय एक टर्निंग पर पिकअप पलटी और 20 फीट नीचे खेत में जा गिरी। कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि वाहन का बीमा और फिटनेस एक्सपायर हो चुका था। पिकअप वाहन माल ढोने के काम आता है। इससे सवारी ढोने की अनुमति नहीं होती है।

पिकअप में 35 लोग सवार थे। 20 घायलों का शहपुरा में इलाज चल रहा है। घायल पलाना बाई ने बताया कि हादसा कैसे हुआ ये तो पता नहीं, लेकिन गाड़ी में बहुत लोग सवार थे।
पिकअप में 35 लोग सवार थे। 20 घायलों का शहपुरा में इलाज चल रहा है। घायल पलाना बाई ने बताया कि हादसा कैसे हुआ ये तो पता नहीं, लेकिन गाड़ी में बहुत लोग सवार थे।

कलेक्टर बोले- ड्राइवर ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया था

कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। उसे जबलपुर रेफर किया है। ड्राइवर अजमेर की बेटी के परिवार में कार्यक्रम था। सभी लोग वहीं से लौट रहे थे। ड्राइवर का गाड़ी पर नियंत्रण नहीं था। इस लोडिंग गाड़ी का बीमा और फिटनेस भी नहीं था। इस गंभीर लापरवाही पर परिवहन विभाग से बात कर रहे हैं।

मृतकों के परिजन को 4.70 लाख, घायलों को 1.50 लाख की सहायता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजन और घायलों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 50-50 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की। इधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, कठिन समय में मदद करना हमारा फर्ज बनता है। मृतकों के परिजन को 4-4 लाख और घायलों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जांच के बाद क्लीयर होगा कि ड्राइवर ने दारू पी थी या नहीं। ये उसका निजी वाहन है। इसमें उसके परिवार के लोगों को ही बैठाया गया था।

कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों से मिलीं। उईके ने कहा कि मृतकों के परिजन को जिला प्रशासन की ओर से 20-20 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।

शहपुरा अस्पताल से जारी मृतकों के नामों की सूची।
शहपुरा अस्पताल से जारी मृतकों के नामों की सूची।
सूचना के बाद मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना के बाद मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481