यूपी के हाथरस में आध्यात्मिक सत्संग के दौरान भगदड़ की घटना पर मंत्री राकेश शुक्ला की शोक संवेदनाएं……

0
Spread the love

भोपाल। यूपी के हाथरस जिले में आध्यात्मिक सत्संग के दौरान हुई घटना पर मध्यप्रदेश सरकार के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने गहन दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से 47 किलोमीटर दूर फुलरई गांव में आध्यात्मिक सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 100 से ज्यादा लोगों की मौत और 150 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ा दायक है।
मंत्री राकेश शुक्ला ने आध्यात्मिक सत्संग के दौरान भगदड़ में जिन लोगों की मौत हुई है। उनके लिए देवाधिदेव महादेव से अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं दंदरौआ सरकार श्री हनुमान जी से शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। साथ ही मंत्री शुक्ला ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481