भोपाल मेला उत्सव सम्मान……

और अब भोपाल मेला उत्सव सम्मान……
दोस्तो
कल शनिवार की शाम अनोखी थी……भोपाल उत्सव मेला में ऐसे पत्रकारों का जमावड़ा लगा जो गाने में भी महारत हासिल रखते हों…. प्रबाल सक्सेना की इस परिकल्पना को साकार करने के लिए मेला संयोजक पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता उमाशंकर गुप्ता और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रह चुके कैलाश मिश्रा जी की हां के साथ ही विमल भंडारी ने आनन फानन में प्रोग्राम की रूपरेखा तय कर दी। फटाफट खोजा गया कि राजधानी के कौन से पत्रकार गुनगुनाने में भी माहिर हैं……
नए सूचना आयुक्त राजेश भट्ट और मेरा यानी रवि खरे, सुनील सोन्हिया जी प्रबल सक्सेना का नाम लिस्ट में माहिर गायकों में था तो राम मोहन चौकसे, मनीष दीक्षित, मनीष श्रीवास्तव, व्यास मेम, कौशल किशोर चतुर्वेदी, फोटोग्राफर मीना, राजेश चंचल, आरिफ मिर्ज़ा, अलीम बज्मी जी जैसे अपने दौर के ख्यातिनाम पत्रकारों ने भी शिरकत कर खूब रंग जमाया।
वरिष्ठ पत्रकार, रंगकर्मी और सुरीले गायक विवेक मृदुल जी ने बेहतरीन अंदाज में मंच का संचालन कर इस आयोजन को यादगार बना दिया।
