नापतौल कार्यालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी

0
Spread the love

राजधानी में धमकी भरे ई-मेल का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एमपी नगर स्थित नापतौल विभाग के कार्यालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ई-मेल में दावा किया गया कि कार्यालय में ड्रोन के जरिए चार छोटे आरडीएक्स बम लगाए गए हैं, जो मंगलवार दोपहर 2 बजे फटेंगे। मेल में सभी कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकालने की बात भी लिखी गई थी। हालांकि जांच में यह फेक निकला।

सूचना मिलते ही एमपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और विभाग के कार्यालय में सर्चिंग कराई गई। सुरक्षा के लिहाज से कर्मचारियों को ऑफिस से बाहर कर दिया गया। एमपी नगर थाना प्रभारी जय हिंद शर्मा ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने पूरे कार्यालय की जांच कराई, लेकिन मौके पर कोई संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला।

जांच करती हुई बम स्क्वाड।
जांच करती हुई बम स्क्वाड।

फिलहाल पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है। कार्यालय में एक दिन पहले भी इसी तरह का एक मेल आया था, जिसमें पुलिस की तलाशी तकनीकों की जांच करने की बात कही गई थी। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed