भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल में मध्यप्रदेश को प्रतिनिधित्व देने पर जताया प्रधानमंत्री जी का आभार

0
Spread the love

भोपाल, 09/06/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल में मध्यप्रदेश को समुचित प्रतिनिधित्व दिए जाने पर मध्यप्रदेश की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने मंत्रिमंडल में मध्यप्रदेश को प्रतिनिधित्व देकर प्रदेश की जनता का मान बढ़ाया है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाकर प्रदेश की जनता ने बताया कि एमपी के मन में मोदी हैं। उसी प्रकार मंत्रिमण्डलन में समुचित प्रतिनिधित्व देकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बताया कि मोदी जी के मन में एमपी है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नए मंत्रिमंडल में पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, वरिष्ठ नेता डॉ. वीरेन्द्र कुमार, वरिष्ठ नेता श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद श्री दुर्गादास उईके एवं सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने इस पर प्रसन्नता जताते हुए सभी नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने न्यू इंडिया का जो सपना देखा है, उसे साकार करने में सभी नेताओं को सक्रिय सहयोग देने का अवसर मिला है और उनके दीर्घ अनुभवों का लाभ भी देश को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता के लिए यह गौरव का विषय है कि मोदी सरकार में तीसरी बार भी मध्यप्रदेश को बेहतर प्रतिनिधित्व मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481