नशे के विरुद्ध भोपाल पुलिस की कार्यवाही जारी, क्राइम ब्रांच भोपाल ने दो गांजा तस्कर महिलाओं को किया गिरफ्तार, 5.107 kg गांजा जप्त, कुल कीमती लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये
क्राइम ब्रांच भोपाल
नशे के विरुद्ध भोपाल पुलिस की कार्यवाही जारी, क्राइम ब्रांच भोपाल ने दो गांजा तस्कर महिलाओं को किया गिरफ्तार, 5.107 kg गांजा जप्त, कुल कीमती लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये
▪ आरोपी महिलाएं कम दामों पर गांजा खरीदकर भोपाल के थाना छोला मंदिर एवं निशातपुरा क्षेत्र में अधिक दामों पर विक्रय करती है।
▪ आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20,29 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है
▪ आरोपियों से 5.107 किलोग्राम गांजा जप्त,जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 01 लाख 50 हजार रुपये है।
क्राइम ब्रांच भोपाल शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्रीमति मोनिका शुक्ला द्वारा मायनर एक्ट के आरोपियो की तलाश पतारसी हेतु निर्देशित किया गया ।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल एवं अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध श्री सुजीत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध मादक पदार्थ तस्करों की तलाश पतारसी में लगाया था ।
घटना क्रम – विश्वसनीय मुखबिर ने थाना उपस्थित आकर सूचना दिया कि यश बैंक के सामने ग्राउंड एमपी नगर जोन 1 भोपाल में दो महिलाये जो अपने पास प्लास्टिक के थैलो में मादक पदार्थ गांजा रखे है जिसे बेचने के ग्राहक का इंतजार कर रही है। मुखबिर सूचना विश्वनीय होने से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर,कार्यवाही हेतु के निर्देश प्राप्त कर घटना स्थल यश बैंक एम पी नगर पहुँचे जहां मुखबिर द्वारा बताये हुलिये अनुसार दो महिलाये अपने अपने पास प्लास्टिक की थैली रखे बैठी दिखी जिन्हे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़कर उनसे उनका नाम पता पूछा जिन्होंने अपना नाम 1.सीता पत्नि सच्चू उम्र 45 साल निवासी अर्जुन नगर झुग्गी औबेदुल्लागंज जिला रायसेन 2. सौदा बाई पत्नी धनीराम उम्र उम्र 50 साल निवासी अर्जुन नगर झुग्गी औबेदुल्लागंज रायसेन बताया। बाद दोनों संदेहियों की तलाशी लेने पर संदेही सीता के पास ब्राउन टेप लिपटे तीन पैकेट, वजन 2.671 kg अवैद्य मादक पदार्थ गांजा एवं संदेही सौदा बाई के पास दो पैकेट में 2.436 kg अवैद्य मादक पदार्थ गांजा मिला जिसे विधिवत जप्त किया गया । आरोपिया सीता एवं सौदा बाई जुर्म धारा 8/20,29 NDPS ACT के तहत दंडनीय होने से असल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपीगण की जानकारी
क्र नाम पता आरोपी व्यवसाय
01 सीता पत्नि सच्चू उम्र 45 साल निवासी अर्जुन नगर झुग्गी औबेदुल्लागंज जिला रायसेन
मजदूरी
02 सौदा बाई पत्नी धनीराम उम्र उम्र 50 साल निवासी अर्जुन नगर झुग्गी औबेदुल्लागंज रायसेन मजदूरी
जप्त मशरुका
सराहनीय भूमिका – निरी. अशोक मरावी, सउनि अनिल तिवारी, प्रआर मुजफ्फर अली, प्रआर विश्वाजीत भार्गव प्रआर बीरबल रजक, प्रआर ऋषि दुबे, आर मुकेश शर्मा, आर फिरोज, आर मेहमूद, आर विवेक नामदेव, म.आर मुस्कान लाबा ।
