रुखसार बनी वंशिका, हिंदू युवक से की शादी

0
Spread the love

धार की रुखसार ने हिंदू युवक से लव मैरिज की और सनातन धर्म अपना लिया। रुखसार ने अपना नाम बदलकर वंशिका रख लिया है। साथ ही श्री रामचरितमानस को अपने जीवन में धारण करने और उसके अनुसार जीने का भी संकल्प लिया है।

धार के धरमपुरी की रहने वाली वंशिका ने मंगलवार को खंडवा के उंडेल गांव निवासी विशाल राजपूत से महादेवगढ़ मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज से शादी की। वंशिका ने बताया, सनातन धर्म में मेरी रुचि बचपन से ही थी। घर में बिंदी लगाती और साड़ी पहनती थी। नवरात्रि में माता जी के दर्शन करने भी जाती थी।

27 नवंबर को होना था निकाह 27 नवंबर को जब वंशिका के घरवालों ने सनातन धर्म उसकी बढ़ती रुचि को देखकर निकाह तय कर दिया। वंशिका ने बताया, मैंने निकाह करने से साफ इनकार कर दिया था। मुझे हिंदू धर्म में शादी करना थी, इस धर्म और जाति के लोग महिला का सम्मान करते हैं, उसे देवी मानते हैं।

जब परिवार वाले नहीं माने तो सोशल मीडिया दोस्त विशाल राजपूत (खंडवा) से शादी करने का फैसला किया। मैंने बिना किसी डर और दबाव के सनातन धर्म अपनाया है। अब पति के साथ रहूंगी, उनके परिवार को मुझसे कोई परेशानी नहीं है।

विशाल का परिवार खेती-किसानी करता है। विशाल भी किसान है। उसका कहना है, मैंने रुखसार से शादी की है। उसने शादी के लिए सनातन धर्म अपनाया है।

वंशिका और विशाल की शादी की तस्वीरें…

वंशिका और विशाल की शादी हरिहर मिलन दिवस के अवसर पर महादेवगढ़ में हुई।
वंशिका और विशाल की शादी हरिहर मिलन दिवस के अवसर पर महादेवगढ़ में हुई।
रुखसार (वंशिका) ने कहा कि वह रामचरितमानस के अनुसार अपना जीवन यापन करेगी।
रुखसार (वंशिका) ने कहा कि वह रामचरितमानस के अनुसार अपना जीवन यापन करेगी।
दंपती शादी के बाद श्री रामचरितमानस को सिर पर रखकर चला।
दंपती शादी के बाद श्री रामचरितमानस को सिर पर रखकर चला।

हरिहर मिलन दिवस पर संपन्न हुआ विवाह वंशिका और विशाल का विवाह हरिहर मिलन दिवस के अवसर पर महादेवगढ़ में संपन्न हुआ। शादी में हिंदूवादी नेता अशोक पालीवाल शामिल हुए। पालीवाल का कहना है कि इस्लाम में पहले तलवार की नोंक पर धर्मांतरण होते थे, लेकिन हमारे यहां ऐसा नहीं होता है। लड़की ने खुद इच्छा जाहिर की और हिंदू लड़के से विवाह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481