मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व विधायक स्व.सुरेन्द्र नाथ सिंह के पूज्य पिताजी श्री काशीनाथ सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि श्री काशीनाथ जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। श्री हरि विष्णु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।
