थाना खजूरी सडक भोपाल का अवैध शराब के ‍विरूद्ध अभियान जारी 405 लीटर देशी शराब एवं एक महिन्द्रा थार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार कुल कीमती 1790450/- रूपये का मशरूका जप्त किया गया ।

0
Spread the love

//थाना खजूरी सडक //

थाना खजूरी सडक भोपाल का अवैध शराब के ‍विरूद्ध अभियान जारी 405 लीटर देशी शराब एवं एक महिन्द्रा थार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार कुल कीमती 1790450/- रूपये का मशरूका जप्त किया गया ।

अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल श्री हरीनारायणचारी मिश्र, अतिरिक्‍त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के पालन में पुलिस उपायुक्त जोन 4 श्री मयूर खंडेलवाल, अति0 पुलिस उपायुक्त मलकीत सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त बैरागढ़ श्री आदित्य राज सिंह के मार्गदर्शन थाना खजूरी सड़क भोपाल पुलिस ने मुखबिर की सूचना प्राप्त होने पर से त्वरित कार्यवाही कर अवैध शराब की कुल 405 लीटर देशी शराब एवं एक महिन्द्रा थार कार क्रमांक MP20ZX9124 के साथ दो आरोपी गिरफ्तार कुल कीमती 1790450/- रूपये का मशरूका जप्त किया गया ।

//घटना का विवरण//
दिनांक 02/11/2025 थाने पर प्राप्त अबैध शराब परिवहन करने की सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर की सूचना के आधार पर श्रीमान थाना प्रभारी परि. एसीपी दिव्या झारिया के हमराह स्टाफ के साथ ग्राम फंदा चौराहा पहुंचकर राहगीर गवाहन को मुखबिर की सूचना से अवगत कराकर हमराह में लेकर धामनिया रोड पहुंचे तभी एक महिन्द्रा कम्पनी की थार कार काले रंग की जिसका रजिस्ट्रेशन न. MP20ZX9124 है तेजी से भोपाल तरफ आ रही थी जिसको रोकने का प्रयास किया तो कार के चालक ने कार को तेजी से चलाकर रेल्वे क्रासिंग के पास एक खेत में डाल दिया और ब्रेक लगा दिये जिसको घेराबंदी कर पकडा पकडने के बाद नाम पता पूछा तो चालक ने अपना नाम अरुण विश्वकर्मा पिता महेश विश्वकर्मा उम्र 21 साल निवासी ग्राम बैरागढ कला भोपाल तथा बगल में बैठे लडके ने अपना नाम निखिल मेवाडा पिता महेश मेवाडा उम्र 21 साल निवासी वेहटा गांव बैरागढ भोपाल का होना बताया जिनकी कार की समक्ष साक्षीयो के तलाशी ली गयी तो कार में कुल 45 कार्टून पीछे रखे हुये थे जिनको कार से उतरवा कर खोलकर देखा तो सभी कार्टूनो में देशी मदिरा मसाला एवं देशी मदिरा प्लेन शराब रखी हुई थी शराब परिवहन के संबंध में दोनो से वैध लाईसेंस/कागजात मांगा गया जो कोई लायसेंस/कागजात नही होना बताया बाद मौके पर ही आरोपी कार चालक अरुण विश्वकर्मा व आरोपी निखिल मेवाडा दोनो के कब्जे से एक महिन्द्रा कम्पनी की थार कार काले रंग की जिसका रजिस्ट्रेशन न. MP20ZX9124 है एवं उसके अन्दर रखे 14 कार्टून देशी मदिरा मशाला के प्रत्येक कार्टून में 50-50 क्वार्टर है जो कुल 700 क्वार्टर है जो कुल कीमती 74200/- रुपये के है एवं 31 कार्टून देशी मदिरा प्लेन के है प्रत्येक कार्टून में 50-50 क्वार्टर है जो कुल कीमती 116250/- रुपये के है कुल अवैध शराब की कीमत करीबन 190450 रूपये की एवं एक काले रंग की महिन्द्रा कम्पनी की थार कार क्र. MP20ZX9124 जो कीमती 1600000/- रुपये की है कुल मशरूका 45 कार्टून देशी शराब के जो कुल 405 लीटर एवं कुल कीमती मय कार के 1790450/- रुपये को कब्जा पुलिस लिया गया बाद आरोपीयो का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से मौके पर ही आरोपी (1) अरुण विश्वकर्मा (2) निखिल मेवाडा को विधिवत गिरफ्तारी पत्रक के समक्ष गवाहन के गिरफ्तार किया गया बाद आरोपी के ‍ विरूद्ध अपराध क्रमांक 316/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया ।

आरोपी का नाम- 1.अरुण विश्वकर्मा पिता महेश विश्वकर्मा उम्र 21 साल निवासी ग्राम बैरागढ कला

2. निखिल मेवाडा पिता महेश मेवाडा उम्र 21 साल निवासी वेहटा गांव बैरागढ भोपाल

सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी परि0 डीएसपी श्रीमति दिव्या झारिया, सउनि प्रवीण सिंह, प्रआर महेश चंदवासिया, प्रआर गिरीश राठौर ,आर वरूण त्रिपाठी, आर जितेन्द्र सिंह, , आर लखनदास, आर विवेक नरवरिया , आर प्रेमनारायण राठौर , आर हरीश मेवाडा, आर शुभम मालवी , आर गोविंदा धुर्वे की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481