आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 9 की मौत

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में शनिवार को एकादशी के दौरान भगदड़ मचने से 9 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। भारी भीड़ के कारण रेलिंग गिर गई। घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल ले जाया गया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इसे बेहद दुखद घटना बताया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
