पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा सात सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई

0
Spread the love

पुलिस मुख्‍यालय, मध्‍यप्रदेश
जनसंपर्क कक्ष
समाचार
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा सात सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई
विशेष पुलिस महानिदेशक ने सभी को स्‍मृति चिन्‍ह भेंट किए
भोपाल, 31 अक्‍टूबर 2025/ पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह अक्‍टूबर में सेवानिवृत्‍त सात कर्मचारियों को विशेष पुलिस महानिदेशक श्री आदर्श कटियार ने शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी। वरिष्‍ठ अधिकारियों ने सभी को प्‍लांट एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को उनके विभिन्‍न स्‍वत्‍व (क्‍लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये।
नवीन पुलिस मुख्‍यालय भवन कॉन्‍फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में विशेष पुलिस महानिदेशक श्री पवन श्रीवास्‍तव एवं अन्‍य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे।
पुलिस मुख्‍यालय से सेवानिवृत्‍त कार्यवाहक निरीक्षक प्रबंध शाखा मो.इसरार खान, कार्यवाहक सहायक अधीक्षक विधि शाखा श्री अशोक बाथम, कार्यवाहक सूबेदार (एम) प्रेस शाखा श्रीमती शुभा बनर्जी, उप निरीक्षक (एम) एससीआरबी श्रीमती सरोजनी रोडे, उप निरीक्षक (एम) एसआईएसएफ श्री बालकृष्‍ण तिवारी, कावा. उप निरीक्षक (एम) पुलिस आईटीआई श्री रमेश कुमार चौहान एवं सहायक उप निरीक्षक अ.अ.वि. पु.मु श्री अमर‍ सिंह कुशवाह को पुलिस मुख्‍यालय परिवार ने शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी।
सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती अंशुमन अग्रवाल ने सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने सेवानिवृत कर्मचारियों की मेहनत और लगन की सराहना की।
क्रमांक-170/2025 धीरज/आशीष शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481