कार्बाइड गन से पीड़ित रोगियों से मिले सीएम डॉ मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने हमीदिया अस्पताल के ऑप्थालमाजी वार्ड में दाखिल रोगियों से हालचाल जाना।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नेत्र रोग विभाग में प्रशांत, करण , अंश और आरिष से हालचाल पूछा।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने चिकित्सा कर रहे विशेषज्ञों से रोगियों के उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की और समुचित इलाज के निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग संदीप यादव और आयुक्त जनसंपर्क दीपक सक्सेना उपस्थित थे।
