हवाई फायर करने वाला आरोपी फैजान अली उर्फ मछली को थाना कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली
हवाई फायर करने वाला आरोपी फैजान अली उर्फ मछली को थाना कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना का विवरण-
दिनांक 23.09.2025 को फरियादी दानिश बेग पिता जफर बेग उम्र 30 साल निवासी म.नं. 14 गली नं. 01 खजांची वाली गली थाना कोतवाली भोपाल ने थाना उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट किया कि दिनांक 23/09/2025 के रात्रि करीबन 01.15 बजे मै और मेरे बड़ा भाई सारिक बेग व उसका दोस्त फरहान हम तीनो हमारे घर के सामने बैठे थे उसी समय फैजान मछली व दो अन्य लोग एक्टिवा से आये व पैसो की लेन देन की बात को लेकर मां बहन की गंदी गंदी गाली देने लगे मेरे बड़े भाई सारिक बेग आज से 4 से 5 माह पहले 1 लाख 50 हजार रुपये फैजान मछली को उधार दिये थे इसी बात को लेकर गाली गुफ्तार कर रहा था तो हम तीनो लोग फैजान से गाली देने से मना किये तो फैजान मछली अपने पास कमर में रखी पिस्टल निकाल कर गोली चलाने लगा तो हम तीनो लोग डर के कारण वहां से भागे उसी दौरान भागते समय हमे गिरते हुये भागे भागने से मुझे बांये कान के पास व बांये घुटनों में चोट लगी है व मेरे बडे भाई सारिक बेग को भी पैर के दोनो घुटनों में चोट लगकर खून निकलने लगा इतने में चिल्ला चोट सुनकर और भी मोहल्ले वाले आ गये तो फैजान मछली मौके से भागने लगा और जाते जाते बोलने लगा की आज के बाद से यदि मुझसे पैसे मागोगे तो मै तुझे जान से खत्म कर दूंगा घटना आने जाने वाले लोगो ने देखी कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 219/2025 धारा 296.125(A),351(2),3(5) BNS एवं 25/27 आर्म्स एक्क का काम कर विवेचना मे लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र नगरीय पुलिस भोपाल, अति. पुलिस आयुक्त श्री अवधेश कुमार गोस्वामी नगरीय पुलिस भोपाल के दिशा निर्देशों पर पुलिस उपायुक्त श्री अभिनव चौकसे जोन-03 नगरीय पुलिस भोपाल, अति. पुलिस उपायुक्त श्री दीपक नायक जोन-03 नगरीय पुलिस भोपाल एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री चन्द्रशेखर पाण्डेय कोतवाली संभाग नगरीय पुलिस के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली थाना तलैया की टीम गठित कर आरोपीगणो को शीघ्र गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
आज दिनांक 24.09.2025 को थाना कोतवाली एवं तलैया की संयुक्त टीम व्दारा प्रकरण मे फरार आरोपी फैजान अली खान उर्फ मछली पिता अनवर अली खान उम्र 32 साल निवासी मनं. 01 अफरीदी बिला जोगीपुरा बुधवारा भोपाल को गिरफ्तार किया जाकर घटना में प्रयुक्त एक देशीकट्टानुमा पिस्टल को बरामद किया गया है आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा।
गिरफ्तार आरोपीः- फैजान अली खान उर्फ मछली पिता अनवर अली खान उम्र 32 साल निवासी मनं. 01 अफरीदी बिला जोगीपुरा बुधवारा भोपाल
गिरफ्तारशुदा आरोपी फैजान अली खान उर्फ मछली पिता अनवर अली खान उम्र 32 साल निवासी मनं. 01 अफरीदी बिला जोगीपुरा बुधवारा भोपाल का पूर्व अपराधिक रिकार्ड थाना तलैया के प्राप्त किया गया जो इस प्रकार है।
क्र. अपराध क्रमांक धारा थाना
01 490/16 294,323,34,427,506 भादवि तलैया
02 215/17 279,337 भादवि ऐशबाग
03 351/18 3,4,5 सीटा एक्ट निशातपुरा
04 68/19 294,323,34,341,506 भादवि तलैया
05 343/19 147,148,149,190,294, 308,327,336 भादवि. 25,27 आर्म्स एक्ट तलैया
06 62/20 25,27 आर्म्स एक्ट लसुडिया इंदौर
07 795/22 294,323,341,506,34 भादवि कोहेफिजा
08 02/25 115(2),296,351(2),3(5),74 बीएनएस तलैया
09 इस्त. क्र. 01/25 129 बीएनएसएस
(30.06.25 से 29.06.28 तक) बाउण्ड ओवर तलैया
10 इस्त. क्र.138/25 126,135(3) बी.एन.एस.एस.
( विचाराधीन) तलैया ।
आरोपी की गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिकाः-
निरीक्षक काशीराम कुशवाहा, निरीक्षक दीपक डेहरिया उनि. गणेशलाल रावसे, उनि.दयाशंकर पाण्डेय, सउनि. वासुदेव परते ,आर.4821 पुष्पेन्द्र प्रजापति , आर.4531 विजय डावर एवं थाना तलैया के प्रआर. नसीम खान , आर.2556 पवन तिवारी , आर.2686 अतुल रैकवार व आर.986 धर्मेन्द्र रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही ।
