प्रदेश में चार चरणों में मतदान प्रक्रिया पूर्ण

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न होने पर सभी का आभार व्यक्त किया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मध्यप्रदेश के सभी 29 संसदीय क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न होने पर प्रदेश के सभी मतदाताओं, राजनैतिक दलों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा दलों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान कराने में सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
