भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा आज उत्तर प्रदेश प्रवास पर रहेंगे
भोपाल, 14/05/2024। प्रदेश में लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ उत्तरप्रदेश के दौरे पर रहेंगे।
श्री विष्णुदत्त शर्मा दोपहर 02 बजे भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ प्रस्थान कर दोपहर 3.25 बजे उत्तर प्रदेश के जिला महोबा पहुंचेंगे। दोपहर 3.30 बजे हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा चरखारी में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के साथ सभा में शामिल होंगे।
(आशीष उषा अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी
