सीहोर में सबसे ज्यादा 75 फीसदी मतदान, भोपाल दक्षिण पश्चिम पर सबसे कम वोटिंग

0
Spread the love

भोपाल लोकसभा सीट पर 64 प्रतिशत वोटिंग हुई। 2019 में 65.65 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, जो 61 साल में सबसे अधिक थी। सबसे अधिक वोटिंग 75.67 फीसदी सीहोर विधानसभा में हुई। दूसरे नंबर पर बैरसिया में 73.08 प्रतिशत वोट डाले गए।

सबसे कम मतदान भोपाल दक्षिण पश्चिम विधानसभा में हुआ। यहां 55.07 प्रतिशत मतदाता वोट डालने पहुंचे। हालांकि, फाइनल आंकड़े आना अभी बाकी है।

विधानसभा वोट परसेंट
बैरसिया 73.08
भोपाल दक्षिण पश्चिम 55.07
भोपाल मध्य 56.87
भोपाल उत्तर 66.08
गोविंदपुरा 60.59
हुजूर 66.02
नरेला 60.56
सीहोर 75.67
कुल 64

वोटर्स ने ड्रॉ में जीती डायमंड रिंग

ग्रामीण और शहरी इलाकों के मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू होने से पहले ही कतारें लग गईं थीं। पहली बार वोट डालने पहुंचे वोटर में उत्साह देखा गया। सुबह 10 बजे लकी ड्रॉ में यागोज साहू और दूसरे लकी ड्रॉ में प्रेमलता कुशवाह को हीरे की अंगूठी मिली है। मतदान के दौरान 4 बार ड्राॅ निकाले गए।

पोलिंग बूथ से लौटते हुए मतदान दल। यह क्रम देर रात चलता रहा।
पोलिंग बूथ से लौटते हुए मतदान दल। यह क्रम देर रात चलता रहा।

9 देशों के प्रतिनिधिमंडल ने देखी वोटिंग प्रोसेस

शहर के मतदान केंद्रों पर 9 देशों का प्रतिनिधि मंडल मतदान प्रक्रिया देखने पहुंचा। शहर के कई मतदान केंद्रों पर मतदान की धीमी रफ्तार से मतदाता परेशान भी होते दिखे। इस बीच, मंत्री विश्वास सारंग फर्जी वोटिंग की सूचना पर ऐशबाग पहुंचे। यहां एक महिला बिना आईडी के देखी गई। जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।

बता दें, भोपाल संसदीय क्षेत्र में 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 2034 पोलिंग बूथ पर मतदान हुआ।

भोपाल लोकसभा सीट पर दिन भर की वोटिंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए ब्लॉग से गुजर जाइए

अपडेट्स

06:56 PM7 मई 2024

वोटिंग के बीच खूब तपा भोपाल, पारा 42 डिग्री पार

भोपाल में सीजन में पहली बार पारा 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके चलते शहर में दोपहर बाद पोलिंग बूथ पर सन्नाटा पसरा रहा। शाम को भी इक्का-दुक्का मतदाता ही बूथ पर पहुंचे।

06:13 PM7 मई 2024

शाम 5 बजे तक विधानसभा वार वोटिंग परसेंट

भोपाल संसदीय सीट पर शाम 5 बजे तक 58.42 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सबसे ज्यादा मतदान सीहोर विधानसभा में 70.82 हुआ। दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट पर सबसे कम 49.90 प्रतिशत मतदान हुआ है।

  • बैरसिया – 67.85%
  • भोपाल दक्षिण पश्चिम – 49.90%
  • भोपाल मध्य – 50.00%
  • भोपाल उत्तर – 60.20%
  • गोविंदपुरा – 56.15%
  • हुजूर – 59.00%
  • नरेला – 56.10%
  • सीहोर – 70.82%
06:08 PM7 मई 2024

आरिफ नगर के सहारा पोलिंग बूथ से भास्कर रिपोर्टर फराज शेख की रिपोर्ट

06:05 PM7 मई 2024

शाम 6 बजे बीडीए पोलिंग बूथ से भास्कर रिपोर्टर ईश्वर सिंह परमार की रिपोर्ट

06:01 PM7 मई 2024

दक्षिण पश्चिम विधानसभा से भास्कर रिपोर्टर शुभम बैरागी की रिपोर्ट

05:48 PM7 मई 2024

हुजूर विधानसभा के नीलबड़ मतदान केंद्र से भास्कर रिपोर्टर पार्थ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

05:46 PM7 मई 2024

 युवाओं ने दिया वोट

भोपाल में शिवानी पंवार ने वोट डाला। वहीं, नित्या जैन ने भी मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। दोनों ही फैशन मॉडल और यूथ आइकॉन हैं।

04:17 PM7 मई 2024

ऐशबाग में फर्जी वोटिंग की सूचना पर पहुंचे मंत्री सारंग

भोपाल के ऐशबाग में फर्जी वोटिंग की सूचना पर मंत्री विश्वास सारंग मतदान केंद्र पर पहुंचे। यहां पर एक महिला की वोटिंग बिना आईडी देखी गई थी। इसके चलते वे नाराज भी हो गए। मंत्री सारंग नरेला विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में मतदान की स्थिति जानने के लिए निकले थे। इसी दौरान वे ऐशबाग स्थित बूथ पर गए थे।

03:56 PM7 मई 2024

तेज गर्मी की वजह से भोपाल के मतदान केंद्रों पर सन्नाटा

03:52 PM7 मई 2024

उत्तर विधानसभा के बूथ क्रमांक 146 से भास्कर रिपोर्टर फराज शेख की रिपोर्ट

03:48 PM7 मई 2024

 3 बजे तक विधानसभा वार वोटिंग परसेंट

भोपाल संसदीय सीट पर दोपहर 3 बजे तक 50.16 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सबसे ज्यादा मतदान सीहोर विधानसभा में 61.38 प्रतिशत हुआ। भोपाल मध्य विधानसभा सीट पर सबसे कम 43.00 प्रतिशत मतदान हुआ है।

  • बैरसिया – 57.20%
  • भोपाल दक्षिण पश्चिम – 43.50%
  • भोपाल मध्य – 43.00%
  • भोपाल उत्तर – 49.89%
  • गोविंदपुरा – 50.00%
  • हुजूर – 50.00%
  • नरेला – 48.02%
  • सीहोर – 61.38%
03:40 PM7 मई 2024

भोपाल लोकसभा के गोविंदपुरा से भास्कर रिपोर्टर ईश्वर सिंह परमार की रिपोर्ट

03:29 PM7 मई 2024

परिवार के साथ मतदान…

पीरगेट निवासी राजेश जैन, पत्नी ज्योति, बेटे विराज और अधिराज जैन के साथ वोट डालने निर्मल मीरा स्कूल पहुंचे।
पीरगेट निवासी राजेश जैन, पत्नी ज्योति, बेटे विराज और अधिराज जैन के साथ वोट डालने निर्मल मीरा स्कूल पहुंचे।
03:09 PM7 मई 2024

हाथ में फ्रैक्चर फिर भी ड्यूटी पर, भास्कर रिपोर्टर विजय बघेल से क्या बोले एसआई सईद अनवर

हाथ में फ्रैंक्चर के बावजूद सरोजिनी नायडू स्कूल में ड्यूटी करते पुलिस सब इंस्पेक्टर सईद अनवर।
हाथ में फ्रैंक्चर के बावजूद सरोजिनी नायडू स्कूल में ड्यूटी करते पुलिस सब इंस्पेक्टर सईद अनवर।
03:07 PM7 मई 2024

परिवार के साथ किया मतदान

साढ़े 6 नंबर निवासी जयदीप वर्मा अपनी बेटी, पोते और पत्नी के साथ वोट डालने सरोजिनी नायडू स्कूल पहुंचे
साढ़े 6 नंबर निवासी जयदीप वर्मा अपनी बेटी, पोते और पत्नी के साथ वोट डालने सरोजिनी नायडू स्कूल पहुंचे
03:06 PM7 मई 2024

पूरे परिवार को लेकर पहुंची वोट डालने

हुजूर विधानसभा क्षेत्र में सविता गुप्ता अपने पूरे परिवार के साथ मतदान करने पहुंची।
हुजूर विधानसभा क्षेत्र में सविता गुप्ता अपने पूरे परिवार के साथ मतदान करने पहुंची।
03:03 PM7 मई 2024

कलेक्टर कोश्लेंद्र सिंह ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, फोटो भी खींचे

सरोजिनी नायडू स्कूल में निरीक्षण करते कलेक्टर।
सरोजिनी नायडू स्कूल में निरीक्षण करते कलेक्टर।

03:02 PM7 मई 2024

बैरसिया के मतदान केंद्रों पर सुबह से मतदाताओं की कतार है

02:55 PM7 मई 2024

पिता को लेकर वोट डालने पहुचे व्यवसायी राहुल शर्मा

मंडीदीप रोड स्थित कृष्णपुरम निवासी एयर कंडीशनर व्यवसायी राहुल शर्मा अपने 90 साल के पिता के साथ वोट डालने पहुंचे।
मंडीदीप रोड स्थित कृष्णपुरम निवासी एयर कंडीशनर व्यवसायी राहुल शर्मा अपने 90 साल के पिता के साथ वोट डालने पहुंचे।
02:33 PM7 मई 2024

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने वोट डाला

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने भोपाल के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के चूना भट्‌टी स्थित शासकीय नवीन हाई स्कूल में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने लोगों से वोट डालने का अनुरोध किया। वहीं, डायमंड रिंग जैसे उपहार मिलने की सराहना भी की।

02:20 PM7 मई 2024

प्रेमलता ने जीती दूसरी डायमंड रिंग

दोपहर में दूसरा लकी ड्रॉ भोपाल दक्षिण-पश्चिम के आनंदविहार स्कूल के बूथ क्रमांक 135 में निकाला गया। प्रेमवती कुशवाहा ने डायमंड रिंग जीती है।
दोपहर में दूसरा लकी ड्रॉ भोपाल दक्षिण-पश्चिम के आनंदविहार स्कूल के बूथ क्रमांक 135 में निकाला गया। प्रेमवती कुशवाहा ने डायमंड रिंग जीती है।
02:17 PM7 मई 2024

100 साल की कंचनदेवी ने वोट डाला

भोपाल के कस्तूरबा नर्सिंग कॉलेज बूथ पर 100 वर्षीय कंचन देवी जैन निवासी शक्ति नगर ने मतदान किया। उन्होंने बताया कि वे अब तक करीब 50 चुनावों में हिस्सा लेकर मतदान कर चुकी हैं। अस्वस्थ्य होने के बावजूद वे आज वोट डालने के लिए परिवार के साथ मतदान केंद्र पर पहुंची थीं। कंचन देवी भोपाल के व्यवसायी एवं समाजसेवी रोहित सुगन्धीलाल जैन के घर की मुखिया हैं।

02:05 PM7 मई 2024

जर्मनी से आई प्रशस्ति तिवारी ने किया मतदान

भोपाल की प्रशस्ति तिवारी इन दिनों जर्मनी में पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने हुजूर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 284 पर परिवार के साथ मतदान किया। प्रशस्ति के पिता डॉ. प्रभाकर तिवारी भोपाल में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हैं। मां डॉ. प्रज्ञा तिवारी स्वास्थ्य संचालनालय में सीनियर ज्वाइंट डायरेक्टर हैं।

01:39 PM7 मई 2024

भोपाल में 40.41 प्रतिशत हुआ मतदान

भोपाल संसदीय सीट पर दोपहर 1 बजे तक 40.41 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सबसे ज्यादा मतदान सीहोर विधानसभा में 50.77 हुआ। भोपाल मध्य विधानसभा सीट पर सबसे कम 33.00 प्रतिशत मतदान हुआ है।

कहां कितना मतदान

  1. गोविंदपुरा – 41.50
  2. बैरसिया- 47.20
  3. भोपाल उत्तर -38.16
  4. नरेला -39.03
  5. भोपाल दक्षिण पश्चिम- 36.00
  6. भोपाल मध्य- 33.00
  7. हुजूर – 39.00
  8. सीहोर- 50.77
01:30 PM7 मई 2024

हुजूर विधानसभा क्षेत्र से पार्थ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

01:28 PM7 मई 2024

वोट डालते समय वीडियो बनाते मतदाता पकड़ाया

भोपाल की हुजूर विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 182 पर एक मतदाता द्वारा वोट डालते समय अपना वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। वीडियो बनाने वाले मतदाता को कोलार थाने ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार बूथ पर मौजूद अधिकारी ने मतदाता को वोट डालते वक्त वीडियो बनाते हुए देख लिया था। उन्होंने उससे वीडियो डिलीट कराया। घटना के बाद मौके पर एसडीएम और मजिस्ट्रेट भी पहुंचे।

01:21 PM7 मई 2024

मिसेज इंडिया ने किया मतदान, बोलीं- सभी जरूर करें वोट

मिसेज इंडिया अपेक्षा डबराल ने भी वोट डाला। वे यूनिवर्सल वूमेन 2024 भी हैं। अपेक्षा ने प्रियंका नगर के इंदिरा गांधी कॉन्वेंट स्कूल में वोट डाला। उन्होंने मतदाताओं से अनुरोध किया कि वे मतदान जरूर करें।

01:20 PM7 मई 2024

प्रमुख सचिव नगरीय विकास नीरज मंडलोई में 74 बंगले स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया

01:19 PM7 मई 2024

मुख्यमंत्री के सचिव और आईएएस अधिकारी भरत यादव ने भी मतदान किया

01:19 PM7 मई 2024

भोपाल कलेक्टर ने पत्नी के साथ डाला वोट

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने दोपहर 1 बजे चार इमली स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। वे पत्नी के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचे थे।
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने दोपहर 1 बजे चार इमली स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। वे पत्नी के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचे थे।
01:19 PM7 मई 2024

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे ने सपत्नीक वोट डाला

12:58 PM7 मई 2024

भोपाल लोकसभा क्षेत्र से भास्कर रिपोर्टर शुभम बैरागी की रिपोर्ट

12:56 PM7 मई 2024

डॉक्टर दंपत्ती ने किया मतदान

गांधी मेडिकल कॉलेज के ENT डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. यशवीर जेके ने पत्नी डॉक्टर कीर्ति वायके के साथ वोट डाला।
गांधी मेडिकल कॉलेज के ENT डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. यशवीर जेके ने पत्नी डॉक्टर कीर्ति वायके के साथ वोट डाला।
12:49 PM7 मई 2024

संविधान लेकर पहुंची वोट डालने

भोपाल के पुलिस पब्लिक स्कूल नेहरू नगर में गीता देवी सरवैया ने संविधान हाथ में लेकर किया मतदान।
भोपाल के पुलिस पब्लिक स्कूल नेहरू नगर में गीता देवी सरवैया ने संविधान हाथ में लेकर किया मतदान।
12:46 PM7 मई 2024

95 वर्षीय सरोज राय ने किया मतदान

भोपाल हुजूर विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 197 में 95 वर्षीय सरोज राय ने मतदान किया। वह अपने परिवार के साथ चिलचिलाती धूप में मतदान करने पहुंची।

12:41 PM7 मई 2024

हेल्थ कमिश्नर ने किया मतदान

हेल्थ कमिश्नर तरुण पिथोड़े ने पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे।
हेल्थ कमिश्नर तरुण पिथोड़े ने पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे।
12:35 PM7 मई 2024

दोपहर 12.30 बजे भोपाल लोकसभा क्षेत्र से भास्कर रिपोर्टर विजय सिंह बघेल का अपडेट

12:34 PM7 मई 2024

नए शहर के मतदान केंद्र पर सन्नाटा

भोपाल दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 165 पर तेज धूप के चलते पसरा सन्नाटा
भोपाल दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 165 पर तेज धूप के चलते पसरा सन्नाटा
12:26 PM7 मई 2024

अभिनेता राजीव वर्मा और थियेटर आर्टिस्ट रीता वर्मा ने किया मतदान

स्टेट स्वीप आइकॉन अभिनेता राजीव वर्मा और थियेटर आर्टिस्ट रीता वर्मा ने मतदान भोपाल में मतदान किया।
स्टेट स्वीप आइकॉन अभिनेता राजीव वर्मा और थियेटर आर्टिस्ट रीता वर्मा ने मतदान भोपाल में मतदान किया।
12:18 PM7 मई 2024

दोपहर 12 बजे भोपाल लोकसभा क्षेत्र से भास्कर रिपोर्टर ईश्वर सिंह परमार का अपडेट

12:16 PM7 मई 2024

81 साल की बिरदिश खातून ने डाला वोट

भोपाल में अशोका गार्डन के मतदान केंद्र में 81 साल की बिरदिश खातून वोट डालने आईं।

12:16 PM7 मई 2024

भोपाल में कई मतदान केंद्रों पर अभी भी लंबी कतार

12:13 PM7 मई 2024

क्या बोलीं पहली बार वोट डालने के बाद निकिता

12:09 PM7 मई 2024

चार इमली मतदान केंद्र पर गोल्ड ज्वेलरी पहनकर वोट डालने पहुंचे किन्नर

12:07 PM7 मई 2024

भोपाल के आईपर कॉलेज के बूथ पर युवा वोटर में उत्साह

12:05 PM7 मई 2024

मिसरोद में बंजारा समाज ने किया मतदान

11:59 AM7 मई 2024

ब्रिटिश पार्क पर बजाए ढोल

11 मील स्थित ब्रिटिश पार्क के पास मतदाताओं को जागरुक करने के ढोल बजाए जा रहे हैं।

11:52 AM7 मई 2024

भास्कर रिपोर्टर फराज शेख की रिपोर्ट

11:51 AM7 मई 2024

3 पीढ़ी ने एक साथ वोट दिया

भोपाल में एक परिवार ऐसा भी था, जिसकी 3 पीढ़ी ने एक साथ वोट दिया। चार इमली के मतदान केंद्र पर विद्यावती दुबे की उम्र 95 साल है। वे परिवार के डॉ. कृपाशंकर चौबे, रक्षा चौबे और वत्सला चौबे के साथ मतदान करने आई थीं।

11:50 AM7 मई 2024

वोटिंग के चलते भोपाल में बाजार बंद

भोपाल में वोटिंग के चलते सभी बाजार बंद है। पुराने शहर के जुमेराती, जनकपुरी, हनुमानगंज, आजाद मार्केट, चौक, लखेरापुरा, लोहा बाजार, घोड़ा निक्कास, बुधवारा, मंगलवारा समेत अन्य बाजार बंद है। वहीं, न्यू मार्केट दोपहर 2 बजे के बाद खुलेगा। बाकी बाजार आज पूरे दिन बंद रहेंगे। भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू ने बताया कि सुबह से ही व्यापारियों को मतदान करने का अनुरोध कर रहे हैं।

11:49 AM7 मई 2024

भास्कर रिपोर्टर बृजेंद्र मिश्रा की रिपोर्ट

11:40 AM7 मई 2024

चार घंटे में डले 27.46 प्रतिशत वोट

भोपाल में संसदीय क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक कुल 27.46 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा 36.04 प्रतिशत मतदान बैरसिया विधानसभा में हुआ है।

कहां कितना मतदान

  1. गोविंदपुरा- 29.00
  2. बैरसिया- 32.32
  3. भोपाल उत्तर- 25.04
  4. नरेला- 25.02
  5. भोपाल दक्षिण पश्चिम- 24.29
  6. भोपाल मध्य- 21.97
  7. हुजूर – 27.00
  8. सीहोर- 36.04
11:26 AM7 मई 2024

भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भास्कर रिपोर्टर विजय सिंह बघेल की रिपोर्ट

11:25 AM7 मई 2024

भाजपा प्रत्याशी ने की मतदान की अपील

11:24 AM7 मई 2024

पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे दिग्विजय सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पत्नी अमृता के साथ दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 152 पर वोट डाला।

11:21 AM7 मई 2024

आलोक शर्मा ने लाइन में लग किया मतदान

चौक बाजार स्थित मतदान केंद्र पर भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा पत्नी डोली के साथ मतदान करने पहुंचे। यहां उन्होंने लाइन में लग मतदान किया।

11:19 AM7 मई 2024

मतदान करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा

11:04 AM7 मई 2024

कांग्रेस कैंडिडेट अरुण श्रीवास्तव ने अपने गांव में डाला वोट

भोपाल लोकसभा से कांग्रेस कैंडिडेट अरुण श्रीवास्तव ने अपने गांव खुर्द झागरिया में वोट डाला। ये गांव सीहोर विधानसभा में आता है, जो भोपाल लोकसभा क्षेत्र का ही हिस्सा है। मंदिर में पूजा करने के बाद उन्होंने वोटिंग की।

11:00 AM7 मई 2024

मतदान से पहले दिग्विजय सिंह पहुंचे मंदिर

भोपाल में मतदान करने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जवाहर चौक स्थित हनुमान मंदिर में माथा टेका। पत्नी अमृता सिंह के साथ मंदिर में ध्यान लगाया।
भोपाल में मतदान करने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जवाहर चौक स्थित हनुमान मंदिर में माथा टेका। पत्नी अमृता सिंह के साथ मंदिर में ध्यान लगाया।

10:58 AM7 मई 2024

बुजुर्ग मतदाता को व्हील चेयर पर ले गए रामेश्वर

बुजुर्ग मतदाता को व्हील चेयर पर मतदान केंद्र ले जाते विधायक रामेश्वर शर्मा। 80 वर्षीय सुरेश सक्सेना जी ने कोलार के बूथ नंबर 246 पर अपना मतदान किया।

10:56 AM7 मई 2024

पिछले तीन चुनाव में किसको कितने मत मिले

10:54 AM7 मई 2024

ग्रामीण क्षेत्रों में गजब का उत्साह

10:53 AM7 मई 2024

भोपाल में महिला वोटर की कतारें

10:52 AM7 मई 2024

भोपाल में मतदान की खुशी

10:49 AM7 मई 2024

महापौर मालती राय बुजुर्ग मतदाता को व्हील चेयर से मतदान केंद्र लेकर आईं

10:46 AM7 मई 2024

भाजपा प्रत्याशी की पत्नी डोली शर्मा ने किया मतदान

चौक बाजार के दिगंबर जैन मंदिर में बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा की पत्नी डोली शर्मा मत दान के लिए पहुंची।

10:42 AM7 मई 2024

डायमंड रिंग विनर यागोज साहू

10:28 AM7 मई 2024

सुबह 10 बजे पहला ड्रॉ, डायमंड रिंग जीती

भोपाल में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस बार पूरे दिन 3 ड्रा खुलेंगे। सुबह 10 बजे पहला ड्रॉ खोला गया। चार इमली स्थित बूथ पर ड्रॉ में डायमंड रिंग, डिनर सेट और मिक्सर गिफ्ट में दिया गया। डायमंड रिंग यागोज साहू ने जीती। वहीं, डिनर सेट नीरज पांडे और मिक्सर जगदीश प्रसाद को मिला।

चार इमली मतदान केन्द्र पर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने लकी ड्रॉ निकाला।
चार इमली मतदान केन्द्र पर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने लकी ड्रॉ निकाला।
10:16 AM7 मई 2024

विधायक बेटे के साथ मतदान करने पहुंचे पूर्व विधायक आरिफ अकील ने क्या कहा

मध्य विधान सभा की बाल बिहार पोलिंग बूथ पर पूर्व मंत्री आरिफ अकील और उनके विधायक पुत्र आतिफ अकील ने मतदान किया।
मध्य विधान सभा की बाल बिहार पोलिंग बूथ पर पूर्व मंत्री आरिफ अकील और उनके विधायक पुत्र आतिफ अकील ने मतदान किया।
10:01 AM7 मई 2024

कहां कितने केंद्र संवेदनशील

09:53 AM7 मई 2024

बीसीसीआई प्रवक्ता ने परिवार के साथ किया मतदान

बीसीसीआई प्रवक्ता अजय देवनानी ने फर्स्ट टाइम वोटर बेटे दक्ष देवनानी एवम पत्नी मानसी देवनानी के साथ सपरिवार मतदान किया।
बीसीसीआई प्रवक्ता अजय देवनानी ने फर्स्ट टाइम वोटर बेटे दक्ष देवनानी एवम पत्नी मानसी देवनानी के साथ सपरिवार मतदान किया।
09:51 AM7 मई 2024

पुलिस कमिश्नर ने परिवार सहित किया मतदान

भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने परिवार सहित चार इमली के मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला।
भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने परिवार सहित चार इमली के मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला।
09:51 AM7 मई 2024

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया मतदान

भुवन गुप्ता, सहा. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं नीतू सिंह गुप्ता, उप राजस्व आयुक्त ने राजीव गांधी स्कूल, शिवाजी नगर में मतान किया।
भुवन गुप्ता, सहा. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं नीतू सिंह गुप्ता, उप राजस्व आयुक्त ने राजीव गांधी स्कूल, शिवाजी नगर में मतान किया।
09:50 AM7 मई 2024

निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने पत्नी के साथ वोट दिया

भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने पत्नी के साथ दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के वार्ड 28 के बूथ 61 पर पहुंचकर मतदान किया। सूर्यवंशी ने कहा कि सभी लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लें। वे मतदान जरूर करें।

वोटिंग को लेकर युवाओं में उत्साह

भोपाल में मतदान को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कई युवा पहली बार वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। नरेला विधानसभा के अशोका गार्डन में अंकित किरार ने वोट डाला। अंकित ने बताया कि वोट देकर बहुत अच्छा लगा। जिन्होंने वोट नहीं दिया है, वे भी मतदान जरूर करें।

09:49 AM7 मई 2024

रामेश्वर शर्मा पत्नी के साथ पहुंचे मतदान करने

भोपाल के हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे। उन्होंने दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विश्वेश्वरैया भवन के बूथ 221 पर अपना मताधिकार का प्रयोग किया।
भोपाल के हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे। उन्होंने दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विश्वेश्वरैया भवन के बूथ 221 पर अपना मताधिकार का प्रयोग किया।
09:46 AM7 मई 2024

मतदान की खुशी

नेहरू नगर स्थित 64 बटालियन में वोट डालने के बाद उत्साहित महिला।
नेहरू नगर स्थित 64 बटालियन में वोट डालने के बाद उत्साहित महिला।
09:43 AM7 मई 2024

मिसेस इंडिया ने किया मतदान

मिसेस इंडिया इंटरनेशनल और स्वीप आइकॉन डॉ. रीनू यादव ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लिया। उन्होंने रायसेन रोड स्थित आनंद नगर के पोलिंग बूथ पर वोट डाला। साथ ही लोगों को मतदान के लिए प्रेरित भी किया।

09:41 AM7 मई 2024

भाजपा प्रत्याशी पहुंचे छोला हनुमान मंदिर

वोट डालने से पहले छोला स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचे सांसद प्रत्याशी आलोक शर्मा और मंत्री विश्वास सारंग।

09:36 AM7 मई 2024

भोपाल के सबसे पुराने मतदाता

ये हैं शंभुदयाल गुरु उम्र 94 साल। 1 नवंबर 1956 में जब भोपाल राजधानी बनी तब नागपुर से भोपाल आए। जनसंपर्क विभाग में एपीआरओ थे। स्व . शंकरदयाल शर्मा के एपीआरओ रहे। बाद में जनसंपर्क की नौकरी छोड़ स्टेट गजेटियर्स और स्टेट आर्काइब्स के 14 साल डायरेक्टर रहे। श्री गुरु ने भोपाल को बनते, बसते और विस्तार होते देखा। वो यहां की हर राजनीतिक-सामाजिक घटना के गवाह हैं। लंबी सरकारी सेवा के बाद शंभुदयाल गुरु भोपाल में अरेरा कॉलोनी में निवास कर रहे हैं। 1957 में हुए पहले चुनाव से मतदान करते आ रहे हैं। इस बार भी वार्ड 45 में ओल्ड कैंपियन स्कूल के मतदान केंद्र पर जाकर सुबह 9 बजे मतदान किया।

09:30 AM7 मई 2024

भोपाल में अब तक 13% मतदान

भोपाल में शुरुआती 2 घंटे में करीब 13% मतदान हो चुका है। सबसे ज्यादा मतदान गोविंदपुरा और बैरसिया विधानसभा में हुआ है।

  1. गोविंदपुरा विधानसभा में 15%
  2. बैरसिया विधानसभा में 14.95%
  3. भोपाल उत्तर विधानसभा में 12.59%
  4. नरेला विधानसभा में 14.40%
  5. भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में 12.10%
  6. भोपाल मध्य विधानसभा में 12.14%
  7. हुजूर विधानसभा में 10%
  8. सीहोर विधानसभा में 12.39%
09:13 AM7 मई 2024

महापौर ने किया मतदान

महापौर मालती राय ने परिवार सहित वार्ड 36 बूथ क्रमांक 185 पुष्पा नागर में मतदान किया।

09:12 AM7 मई 2024

इस बार 2.26 लाख वोटर ज्यादा

लोकसभा चुनाव 2019 के मुकाबले इस चुनाव में 2.26 लाख मतदाता अधिक हैं। इस बार कुल 23 लाख 28 हजार 59 मतदाता वोट डाल सकेंगे। पिछले चुनाव में कुल 21 लाख 2 हजार 54 मतदाता थे। इस तरह इस बार 2 लाख 26 हजार 5 मतदाता अधिक हैं।

09:02 AM7 मई 2024

एडीएम भूपेंद्र गोयल ने किया मतदान

एडीएम भूपेंद्र गोयल ने चार इमली स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला।
एडीएम भूपेंद्र गोयल ने चार इमली स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला।

08:58 AM7 मई 2024

भोपाल में कितने प्रत्याशी मैदान में हैं

08:52 AM7 मई 2024

लकी ड्रॉ में ये इनाम दिए जाएंगे

08:50 AM7 मई 2024

मतदान के बाद निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने की मतदान की अपील

08:46 AM7 मई 2024

भाजपा संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने किया मतदान

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने भोपाल में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हर्षवर्धन नगर स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। इससे पहले उन्होंने पार्टी के बूथ पर मतदाता सूची में अपने नाम का मिलान किया।

08:34 AM7 मई 2024

मतदान की धीमी रफ्तार से मतदाता नाराज

08:32 AM7 मई 2024

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया मतदान

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने चार इमली मतदान केन्द्र पर किया मतदान।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने चार इमली मतदान केन्द्र पर किया मतदान।
08:31 AM7 मई 2024

किस विधानसभा क्षेत्र में कितने वोटर

08:29 AM7 मई 2024

मतदाता की मतदान कर्मी से बहस

भोपाल के रचना नगर के मतदान केंद्र पर मतदान कर्मी एक मतदाता से बहस हो गई। पुलिस उसे अपने साथ ले गई। युवक को छोड़ने की बात पर पुलिस और बाहर खड़े राजनीतिक पार्टी के नेताओं में भी नोंक झोंक हुई।

08:26 AM7 मई 2024

भोपाल के रचना नगर में मशीन खराब हुई, ईश्वर सिंह परमार की रिपोर्ट

08:24 AM7 मई 2024

शहर के मतदान केंद्रों पर पहुंचे 9 देशों के प्रतिनिधि

अंतर राष्ट्रीय प्रतिनिधि दल द्वारा आनंद नगर मतदान केन्द्र,मॉडल स्कूल मतदान केंद्र पहुंचा। और मतदान के प्रोसेस को समझा।

08:19 AM7 मई 2024

भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र से भास्कर रिपोर्टर विजय सिंह बघेल की रिपोर्ट

08:16 AM7 मई 2024

भोपाल के पॉश इलाकों के मतदान केंद्रों पर भीड़

शाहपुरा कम्युनिटी हॉल मैं बने मतदान केंद्र पर वोट डालने वालों की लाइन सुबह से लगी है।
शाहपुरा कम्युनिटी हॉल मैं बने मतदान केंद्र पर वोट डालने वालों की लाइन सुबह से लगी है।
08:08 AM7 मई 2024

भोपाल उत्तर से फराज शेख की रिपोर्ट

08:04 AM7 मई 2024

9 देशों के प्रतिनिधि देख रहे कैसे हो रहा है मतदान

08:01 AM7 मई 2024

भोपाल उत्तर की मतदाता ने बताया सुबह से लाइन में लगने की वजह

07:56 AM7 मई 2024

भोपाल के चार इमली मतदान केंद्र पर लगी कतार

लोकसभा क्षेत्र क्र.19 भोपाल के चार इमली स्थित मतदान केंद्र क्र. 210, 211 व 212 पर मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह है।
लोकसभा क्षेत्र क्र.19 भोपाल के चार इमली स्थित मतदान केंद्र क्र. 210, 211 व 212 पर मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह है।
07:46 AM7 मई 2024

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कोलार में बूथ नंबर 229 पर वोट डाला

07:44 AM7 मई 2024

हुजूर विधानसभा क्षेत्र से भास्कर रिपोर्टर पार्थ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

07:42 AM7 मई 2024

भोपाल उत्तर से भास्कर रिपोर्टर फराज शेख की रिपोर्ट

07:41 AM7 मई 2024

वोटिंग लिस्ट में नाम देखते मतदाता

भोपाल के 6 नंबर स्थित अंकुर स्कूल के मतदान केंद्र के बाहर वोटर लिस्ट में अपना नाम देखते मतदाता।
भोपाल के 6 नंबर स्थित अंकुर स्कूल के मतदान केंद्र के बाहर वोटर लिस्ट में अपना नाम देखते मतदाता।
07:35 AM7 मई 2024

भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से शुभम बैरागी की रिपोर्ट

07:31 AM7 मई 2024

बीमारी में डालने आईं वोट, बोलीं- मतदान जरूरी है

07:29 AM7 मई 2024

मतदान कंद्रों पर लंबी कतारें

07:28 AM7 मई 2024

कोलार में 90 साल की विद्या वर्मा पहुंची वोट डालने

07:23 AM7 मई 2024

ग्रामीण क्षेत्र के मतदान केंद्र पर लगी कतार

07:21 AM7 मई 2024

मतदान केंद्रों पर लकी ड्रॉ के कूपन दिए जा रहे हैं

07:19 AM7 मई 2024

प्रथम मतदाता का सम्मान

कलेक्टर कोशलेन्द्र विक्रम सिंह ने स्मार्ट सिटी पोलिंग बूथ पर प्रथम मतदाता का बैज लगा कर सम्मान किया ।
कलेक्टर कोशलेन्द्र विक्रम सिंह ने स्मार्ट सिटी पोलिंग बूथ पर प्रथम मतदाता का बैज लगा कर सम्मान किया ।
07:15 AM7 मई 2024

पहली बार डालने वाली प्रियंका ने लकी ड्रॉ में हिस्सा लिया

07:14 AM7 मई 2024

भास्कर रिपोर्टर ईश्वर सिंह परमार से जानिए अपडेट

07:12 AM7 मई 2024

प्रियंका ने पहली बार डाला वोट

07:10 AM7 मई 2024

ग्राम पंचायत बरखेड़ा नाथू में मतदान से पहले लगी कतार

07:09 AM7 मई 2024

मतदान शुरू होने से पहले कतार

हुजूर विधानसभा के ग्राम पंचायत बरखेड़ा नाथू पोलिंग बूथ क्रमांक 123 124 मतदान शुरू होने से पहले ही लंबी लाइनों में खड़े मतदाता।
हुजूर विधानसभा के ग्राम पंचायत बरखेड़ा नाथू पोलिंग बूथ क्रमांक 123 124 मतदान शुरू होने से पहले ही लंबी लाइनों में खड़े मतदाता।
07:02 AM7 मई 2024

प्रियंका नगर में मतदान शुरू होने से पहले लगी कतार

06:59 AM7 मई 2024

मतदान केंद्र पर लगी कतार

06:52 AM7 मई 2024

विधायक रामेश्वर शर्मा सुबह 8.30 बजे करेंगे मतदान

हुजूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा सुबह 8:30 बजे मतदान केंद्र विश्वेश्वरैया भवन कोलार तिराहा में मतदान करेंगे।

06:49 AM7 मई 2024

महापौर पुष्पा नगर में करेंगी मतदान

भोपाल की महापौर मालती राय सुबह 8:00 बजे बूथ क्रमांक 185 पुष्पा नगर में मतदान करेंगी।

06:47 AM7 मई 2024

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कोलार में करेंगे मतदान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा सुबह 7:00 कोलार क्षेत्र के मदर टेरेसा स्कूल के मतदान केंद्र पर मतदान करेंगे।

06:42 AM7 मई 2024

भोपाल के सबसे ज्यादा संपत्ति वाले निर्दलीय प्रत्याशी

06:40 AM7 मई 2024

कितनी है कांग्रेस प्रत्याशी के पास संपत्ति

06:40 AM7 मई 2024

कितनी है बीजेपी प्रत्याशी के पास कुल संपत्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481