पत्नी के मायके जाने के बाद पति ने किया सुसाइड

0
Spread the love

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात की है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार दोपहर पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि पत्नी से विवाद की बात सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक भारत प्रजापति पुत्र हीरालाल प्रजापति (35) निवासी जैन मंदिर के पास ईरानी डेरा भानपुर ड्राइवरी करता था। उसकी पत्नी का मायका बर्री जिला रायसेन में है। विवाद के बाद पत्नी बेटी और बेटे को लेकर मायके चली गई थी। इसके बाद युवक घर से बाहर नहीं निकला। पड़ोस में रहने वाले दोस्त ने बुधवार रात उसे काफी कॉल किए। जब उसने रिस्पांस नहीं किया तो देर रात दोस्त चेक करने उसके किराए के कमरे में पहुंचा।

पीएम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
पीएम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

गेट नहीं खोलने पर अंदर झांककर देखा

दोस्त ने घर पहुंचने के बाद काफी आवाजें दीं। गेट अंदर से लॉक था लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिल रहा था। तब दोस्त ने एक खिड़की से अंदर झांका तो दोस्त का शव फंदे पर लटका हुआ दिखा। इसके बाद में पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और कमरे की तलाशी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481